कोहली ने तोड़ा तेंदुलकर का रिकॉर्ड, विदेशों में वन-डे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बने

Webdunia
बुधवार, 19 जनवरी 2022 (21:40 IST)
पार्ल। स्टार बल्लेबाज विराट कोहली बुधवार को महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर (5065 रन) को पीछे छोड़कर विदेशों में एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए।
 
कोहली ने यह उपलब्धि यहां दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे में हासिल की। कोहली ने तीन चौकों की मदद से 63 गेंद में 51 रन बनाए।
कोहली के नाम पर अब एकदिवसीय मैचों में विदेशी सरजमीं पर 5108 रन दर्ज हो गए हैं। श्रीलंका के कुमार संगकारा (5,518) विदेशी सरजमीं पर वन-डे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची में शीर्ष पर हैं।
 
जब कोहली 27 रन पर पहुंचे, तब उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पूर्व कप्तान सौरव गांगुली और राहुल द्रविड़ को सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में भी पीछे छोड़ दिया। कोहली इस मामले में अब सिर्फ तेंदुलकर से पीछे हैं जिन्होंने वनडे में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 2,001 रन बनाए हैं। तेंदुलकर सभी देशों के खिलाड़ियों में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सबसे ज्यादा रन जोड़ने के मामले में शीर्ष पर हैं। कोहली के इस मैच से पहले 1287 रन थे।
 
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सबसे ज्यादा रन जुटाने वाले खिलाड़ियों की सूची में कोहली छठे नंबर पर हैं। वह तेंदुलकर के अलावा रिकी पोंटिंग (1879), कुमार संगकारा (1789), स्टीव वॉ (1581) और शिवनारायण चंद्रपॉल (1559) से पीछे हैं। पिछले हफ्ते कोहली ने भारतीय टेस्ट टीम की कप्तानी छोड़कर क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया था।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

गंभीर दौर की शुरूआत, क्या कोच का था विराट और रोहित के इस्तीफे में हाथ?

सिर झुकाए कोहली ने रेल्वे के सांगवान पर बोल्ड होने के बाद ही बना लिया होगा संन्यास का मन (Video)

Fab Four में सबसे आगे थे विराट, जानें कैसे 5 साल में चले गए सबसे पीछे

टेस्ट क्रिकेट से रोहित शर्मा और विराट कोहली का संन्यास: भारतीय टीम पर कितना असर पड़ेगा?

टेस्ट टीम में रोहित शर्मा विराट कोहली की जगह भर सकते हैं यह 5 युवा चेहरे

अगला लेख