दक्षिण अफ्रीका ने तीसरा वनडे जीतकर क्लीनस्वीप किया

Webdunia
रविवार, 7 अक्टूबर 2018 (16:27 IST)
पार्ल। सलामी बल्लेबाज रिजा हेंड्रिक्स और हेनरिच क्लासेन की अर्द्धशतकों की मदद से दक्षिण अफ्रीका ने शनिवार को यहां जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराकर 3 मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला में 3-0 से क्लीनस्वीप किया।
 
 
जिम्बाब्वे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.3 ओवर में 228 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका ने 4.1 ओवर शेष रहते ही 6 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ किया। हेंड्रिक्स ने 66 और क्लासेन ने 59 रन बनाए। हेंड्रिक्स ने पहले विकेट के लिए एडिन मार्कराम के साथ 75 रन की साझेदारी की। उन्होंने 82 गेंद की पारी में 5 चौके और 1 छक्का लगया। 'मैन ऑफ द मैच' क्लासेन ने 67 गेंद की पारी में 6 चौके और 1 छक्का लगाया। उन्होंने 2 कैच और 1 स्टंप भी किया।
 
इससे पहले सीन विलियम्स के अर्द्धशतक से जिम्बाब्वे श्रृंखला में पहली बार चुनौतीपूर्ण स्कोर बना सका। विलियम्स ने 79 गेंदों में 10 चौके जमाकर 69 रनों की पारी खेली। उन्होंने और ब्रेंडन टेलर (40) ने बल्लेबाजी के लिए अच्छी पिच पर चौथे विकेट के लिए 73 रनों की भागीदारी निभाई। टेलर इस दौरान एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 6,000 रन पूरा करने वाले अपने देश के तीसरे बल्लेबाज बने। इससे पहले यह कारनामा एंडी और ग्रांट फ्लॉवर ही कर सके हैं।
 
जिम्बाब्वे को पहले 2 मैचों में 117 और 78 रन से हार का मुंह देखना पड़ा था। दोनों टीम अब 3 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की श्रृंखला में एक-दूसरे के खिलाफ खेलेगी, जो मंगलवार से शुरू होगी। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख