Hanuman Chalisa

लिएंडर ने 42 साल की उम्र में ग्रैंड स्लैम जीता, मैं कम के कम कुछ क्रिकेट खेल सकता हूं: श्रीसंत

Webdunia
शुक्रवार, 15 मार्च 2019 (20:50 IST)
नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने बीसीसीआई को एस. श्रीसंत के आजीवन प्रतिबंध पर पुनर्विचार का आदेश दिया है जिसके बाद इस भारतीय क्रिकेटर ने कहा कि अगर लिएंडर पेस 42 साल की उम्र में ग्रैंड स्लैम जीत सकते हैं तो वे कम से कम 36 वर्ष में कुछ क्रिकेट खेल सकते हैं।
 
न्यायमूर्ति अशोक भूषण और न्यायमूर्ति केएम जोसेफ की पीठ ने कहा कि बीसीसीआई की अनुशासनात्मक समिति श्रीसंत को दी जाने वाली सजा की अवधि पर 3 महीने के भीतर पुनर्विचार कर सकती है। श्रीसंत के साथ मुंबई के स्पिनर अंकित चव्हाण और हरियाणा के अजीत चंदिला को 2013 में बीसीसीआई की अनुशासनात्मक समिति ने आजीवन प्रतिबंधित कर दिया था जिसके बाद श्रीसंत ने इस फैसले को अदालत में चुनौती दी थी।
 
उच्चतम न्यायालय द्वारा शुक्रवार को पक्ष में आए फैसले के बाद श्रीसंत ने राहत की सांस ली और कहा कि मैं नहीं जानता कि इतने वर्षों बाद जिंदगी में आगे क्या होगा? 6 साल हो चुके हैं और मैंने क्रिकेट नहीं खेला है, जो मेरी जिंदगी थी।
 
श्रीसंत 2007 विश्व टी-20 और 2011 वनडे विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा रह चुके हैं। उन्होंने कहा कि मैं उम्मीद करता हूं कि बीसीसीआई देश की उच्चतम न्यायालय द्वारा सुनाए गए फैसले का सम्मान कर मुझे कम से कम क्रिकेट मैदान पर वापसी की अनुमति दे।
 
उन्होंने कहा कि उम्मीद करता हूं कि अब कम से कम मैं स्कूल के क्रिकेट मैदान पर चल सकता हूं और वहां ट्रेनिंग कर सकता और कोई मुझे यह नहीं कहेगा कि मुझे इसकी अनुमति नहीं है। मैं उतना क्रिकेट खेलना चाहता हूं जितना खेल सकता हूं। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

T-20I WorldCup के मैन ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल के मैन ऑफ द मैच के बीच छिड़ी एक दिलचस्प जंग

CSK की 7वीं लगातार हार, Thala For a Reason टीम को हुआ क्या?

बिना हाथ पांव के पायल ने शीतल को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण जीता, भारत बैंकॉक पैरा तीरंदाजी में शीर्ष पर

मुझसे जलते हैं, एजेंडा है : अंजिक्य रहाणे का जोरदार जवाब, आंकड़े देख सोच में पड़ जाएंगे आप भी

मरियम पर तंज कसना भारी पड़ा नसीम को, 72 हजार डॉलर का लगा जुर्माना

अगला लेख