Hanuman Chalisa

गेंदबाजों और थरंगा ने श्रीलंका को दिलाई जीत

Webdunia
रविवार, 2 जुलाई 2017 (20:22 IST)
गाले। लक्षण सनदाकन और वानिदु हसारंगा की उम्दा गेंदबाजी के साथ उपुल थरंगा के नाबाद अर्द्धशतक की बदौलत श्रीलंका ने दूसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में रविवार को यहां एकतरफा मुकाबले में जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हराकर 5 मैचों की श्रृंखला 1-1 से बराबर कर दी।

टॉस जीतकर गेंदबाजी करते हुए श्रीलंका ने 'मैन ऑफ द मैच' बाएं हाथ के चाइनामैन गेंदबाज सनदाकन (52 रन पर 4 विकेट) और पदार्पण कर रहे लेग स्पिनर हसारंगा (15 रन पर 3 विकेट) की फिरकी के जादू की बदौलत जिम्बाब्वे को 33.4 ओवर में 155 रन पर ढेर कर दिया। जिम्बाब्वे की ओर से सलामी बल्लेबाज हैमिल्टन मसाकाद्जा ने सर्वाधिक 41 रन बनाए जबकि मैल्कम वालेर ने 38 रन बनाए।

इसके जवाब में श्रीलंका ने एक समय 10 रनों पर 2 विकेट गंवा दिए थे लेकिन थरंगा (नाबाद 75) ने निरोशन डिकवेला (35) के साथ तीसरे विकेट के लिए 67 और फिर कप्तान एंजेलो मैथ्यूज (नाबाद 28) के साथ चौथे विकेट के लिए 81 रनों की अटूट साझेदारी करके 30.1 ओवरों में टीम का स्कोर 3 विकेट पर 158 रन तक पहुंचाकर उसे जीत दिला दी।

जिम्बाब्वे ने पहले वनडे में रिकॉर्ड लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका को 6 विकेट से हराया था। (भाषा)
Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

T-20I WorldCup के मैन ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल के मैन ऑफ द मैच के बीच छिड़ी एक दिलचस्प जंग

CSK की 7वीं लगातार हार, Thala For a Reason टीम को हुआ क्या?

बिना हाथ पांव के पायल ने शीतल को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण जीता, भारत बैंकॉक पैरा तीरंदाजी में शीर्ष पर

मुझसे जलते हैं, एजेंडा है : अंजिक्य रहाणे का जोरदार जवाब, आंकड़े देख सोच में पड़ जाएंगे आप भी

मरियम पर तंज कसना भारी पड़ा नसीम को, 72 हजार डॉलर का लगा जुर्माना

अगला लेख