गेंद से छेड़छाड़ विवाद के कारण 2 घंटे बाद मैदान पर उतरी श्रीलंकाई टीम

Webdunia
रविवार, 17 जून 2018 (00:10 IST)
ग्रास आइलेट (सेंट लूसिया)। गेंद से छेड़छाड़ से जुड़े विवाद के कारण शनिवार को विंडीज और श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट मैच एक समय अधर में लटक गया था। अंपायरों की गेंद बदलने की मांग से नाराज श्रीलंका ने खेल के तीसरे दिन शनिवार को यहां मैदान पर उतरने से इंकार कर दिया लेकिन आखिर में निर्धारित समय से 2 घंटे बाद खेल शुरू हो गया।
 
 
अंपायर अलीम डार और इयान गाउल्ड उस गेंद की स्थिति से संतुष्ट नहीं थे जिसका उपयोग दूसरे दिन के खेल के आखिर में किया गया था। श्रीलंकाई टीम से कहा गया कि वे उसी गेंद से खेल आगे शुरू नहीं कर सकते।
 
इसके बाद श्रीलंकाई कप्तान दिनेश चांदीमल की अगुवाई में टीम ने मैदान पर उतरने से इंकार कर दिया। विंडीज को श्रीलंका के 253 रनों के जवाब में अपनी पहली पारी 2 विकेट पर 118 रन से आगे बढ़ानी थी। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

आत्महत्या का विचार आया, तलाक और धोखेबाजी पर चहल का बड़ा खुलासा

पाकिस्तान जर्सी विवाद: लैंकशायर क्लब ने फैन से मांगी माफी, एक दिन पहले हुई इस घटना की वजह से उठाया था कदम

यशस्वी जायसवाल श्रेयस अय्यर अब खेलेंगे Lord शारदुल ठाकुर की कप्तानी में

खालिद जमील बने भारतीय पुरुष फुटबॉल टीम के मुख्य कोच

39 की उम्र में जिम्बाब्वे टीम में वापसी, 3 साल तक बैन रहा यह विकेटकीपर

अगला लेख