Hanuman Chalisa

ऑस्ट्रेलिया को करारा झटका, स्मिथ टी-20 श्रृंखला से बाहर

Webdunia
शनिवार, 7 अक्टूबर 2017 (13:02 IST)
रांची। भारत के हाथों वनडे श्र्ंखला में करारी हार झेलने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम को करारा झटका लगा, जब कप्तान स्टीव स्मिथ कंधे की चोट के कारण 3 मैचों की टी-20 श्रृंखला से बाहर हो गए। स्मिथ को भारत के खिलाफ नागपुर में 5वें वनडे के दौरान कंधे में चोट लगी थी। उन्होंने यहां गुरुवार को अभ्यास सत्र के बाद एमआरआई कराया और शुक्रवार को अधिकांश इंडोर अभ्यास सत्र में भाग नहीं लिया।
 
टीम डॉक्टर रिचर्ड सा ने एक बयान में कहा कि स्मिथ को भारत के खिलाफ नागपुर में 5वें वनडे के दौरान फील्डिंग करते हुए चोट लगी थी। मैच के बाद उसने कंधे में सूजन की शिकायत की थी। वे बल्लेबाजी और फील्डिंग में सहज मूवमेंट नहीं कर पा रहे थे। 
 
उन्होंने कहा कि उनका एमआरआई कराया गया है और कोई गंभीर चोट नहीं है। हमने कोई जोखिम नहीं लेते हुए उन्हें आराम देने का फैसला किया है। वे ऑस्ट्रेलिया पहुंचने के बाद आगे इलाज कराएंगे लेकिन उम्मीद है कि शेफील्ड शील्ड सत्र तक फिट हो जाएंगे। स्मिथ की गैरमौजूदगी में उपकप्तान डेविड वॉर्नर टीम की कमान संभालेंगे। स्मिथ की जगह टीम में मार्कस स्टोइनिस लेंगे।
 
ऑस्ट्रेलिया को भारत के हाथों वनडे श्रृंखला में 1-4 से पराजय झेलनी पड़ी है। स्मिथ खुद पूरी श्रृंखला में सिर्फ 142 रन बना सके। उन्होंने पिछले साल टी-20 विश्व कप के बाद से 1 भी टी-20 मैच नहीं खेला है। (भाषा)
Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

T-20I WorldCup के मैन ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल के मैन ऑफ द मैच के बीच छिड़ी एक दिलचस्प जंग

CSK की 7वीं लगातार हार, Thala For a Reason टीम को हुआ क्या?

बिना हाथ पांव के पायल ने शीतल को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण जीता, भारत बैंकॉक पैरा तीरंदाजी में शीर्ष पर

मुझसे जलते हैं, एजेंडा है : अंजिक्य रहाणे का जोरदार जवाब, आंकड़े देख सोच में पड़ जाएंगे आप भी

मरियम पर तंज कसना भारी पड़ा नसीम को, 72 हजार डॉलर का लगा जुर्माना

अगला लेख