स्टीव स्मिथ के पिता ने एशेज शतक को सर्वश्रेष्ठ करार दिया

Webdunia
शुक्रवार, 2 अगस्त 2019 (19:20 IST)
मेलबोर्न। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर स्टीव स्मिथ के पिता पीटर स्मिथ का कहना है कि गेंद से छेड़छाड़ के कारण 1 साल का प्रतिबंध झेलने के बाद उनके बेटे ने भावनाओं को सकारात्मक रूप देते हुए एशेज में मुश्किल परिस्थितियों में शतक जड़कर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।
 
पूर्व कप्तान स्मिथ ने 219 गेंदों में 144 रनों की पारी खेलकर ऑस्ट्रेलिया को इंग्लैंड के खिलाफ पहले एशेज टेस्ट के शुरुआती दिन मुश्किल से बाहर निकाला और 284 रनों का सम्मानजनक स्कोर बनाने में मदद की जबकि टीम ने 122 रन पर 8 विकेट खो दिए थे।
 
पीटर ने 'द टेलीग्राफ' से कहा कि यह देखते हुए कि पिछले 1 वर्ष में क्या हुआ, यह शतक काफी अहम है। वह काफी दबाव में खेला, क्योंकि दूसरे छोर पर विकेट गिरते रहे। यह शायद इसलिए काफी महत्वपूर्ण है। अगर वह अपना सर्वश्रेष्ठ नहीं खेला तो वह यह कम से कम उसी श्रेणी में था।
 
उन्होंने कहा कि उसने यहां तक पहुंचने के लिए बहुत-बहुत मेहनत की है। उसने यही चीज मुझसे कही थी, यह काफी मुश्किल पारियों में से एक थी और आप इस शतक में इसे देख भी सकते हो? आप इससे उसके ऊपर होने वाले प्रभाव को भी देख सकते थे। उसे यह शतक जड़ते हुए देखना भावनात्मक था और मैं अब भी इसके बारे में थोड़ा भावुक हूं। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख