प्रतिबंध को चुनौती नहीं देंगे स्टीव स्मिथ

Webdunia
बुधवार, 4 अप्रैल 2018 (14:32 IST)
मेलबोर्न। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ गेंद से छेड़छाड़ किए जाने के प्रकरण को लेकर उन पर लगाए गए 1 साल के प्रतिबंध को चुनौती नहीं देंगे। उन्होंने सजा को सही ठहराते हुए कहा कि इसका मकसद एक कड़ा संदेश देना है।
 
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने प्रकरण को लेकर स्मिथ, उपकप्तान डेविड वॉर्नर पर 1-1 साल और युवा गेंदबाज कैमरन बैनक्रॉफ्ट पर 9 महीने का प्रतिबंध लगाया है। दक्षिण अफ्रीका का दौरा ऑस्ट्रेलिया के लिए काफी बुरा साबित हुआ। इस प्रकरण के अलावा मेहमान टीम को टेस्ट श्रृंखला में 1-3 से हार का भी सामना करना पड़ा।
 
स्मिथ ने ट्विटर पर लिखा कि मैं इससे उबरने और दोबारा देश का प्रतिनिधित्व करने के लिए कुछ भी करने को तैयार हूं। लेकिन मैं ऐसा केवल टीम की कप्तानी की पूरी जिम्मेदारी लेने के संबंध में कह रहा हूं। मैं प्रतिबंध को चुनौती नहीं दूंगा। सीए ने एक कड़ा संदेश देने के लिए प्रतिबंध लगाए हैं और मैंने उसे स्वीकार कर लिया है। ऐसी अटकलें हैं कि वॉर्नर सजा को चुनौती दे सकते हैं। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

गौतम गंभीर ने अश्विन से कहा अगर Fair Play Award चाहिए तो कृपया मुझसे दूर रहें

MS Dhoni के मॉनस्टरस छक्के की मदद से जीती RCB, थाला ही बने बेंगलुरु की जीत की वजह

RCB vs CSK : जीत के बाद विराट कोहली की '1 पर्सेंट चांस' की थ्योरी हुई वायरल

धोनी को पिता मानने वाले पथिराना की चमकी किस्मत, LPL में करोड़ों में बिके

BCCI महेंद्र सिंह धोनी और स्टीफन फ्लेमिंग के बीच में क्या खिचड़ी पक रही है??

ट्रैविस हेड और अभिषेक शर्मा हुए IPL 2024 Final में फ्लॉप, ट्विटर पर उड़ा मजाक

हैदराबाद ने टॉस जीतकर कोलकाता के खिलाफ बल्लेबाजी चुनी (Video)

इस कंगारू बल्लेबाज ने भी खुद को भारतीय कोच की दौड़ से अलग किया

माइकल वॉन के इस बयान से पाकिस्तानी फैंस को लगी मिर्ची (Video)

अमेरिका में ऐतिहासिक होगा टी20 विश्व कप , कहा न्यूयॉर्क में भारत के महावाणिज्य दूत प्रधान ने

अगला लेख