Hanuman Chalisa

बॉल टेम्परिंग विवाद को पीछे छोड़कर स्टीवन स्मिथ आगे बढ़े

Webdunia
मंगलवार, 19 नवंबर 2019 (23:53 IST)
ब्रिसबेन। विश्व के नंबर एक टेस्ट बल्लेबाज ऑस्ट्रेलिया के स्टीवन स्मिथ ने कहा है कि वह बॉल टेम्परिंग से जुड़े कड़वे अतीत को पीछे छोड़कर जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं। उन्होंने कहा कि अब मेरा पूरा ध्यान क्रिकेट पर लगा हुआ है।
 
स्मिथ ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट से पूर्व ये बातें कही। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ निकोलस पूरन पर लगे 4 ट्वंटी-20 मैचों के प्रतिबंध पर कहा कि सभी इनसान और क्रिकेट बोर्ड अलग हैं। पूरन पर अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे मैच के दौरान गेंद की कंडिशन बदलने के आरोप में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने चार टी-20 मैचों का प्रतिबंध लगाया है।
 
स्मिथ और डेविड वॉर्नर को बॉल टेम्परिंग का दोषी पाए जाने के बाद एक वर्ष का प्रतिबंध झेलना पड़ा था, जिन्हें यह सजा क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने दी थी। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ने कहा, सभी लोग अलग हैं, सभी क्रिकेट बोर्ड अलग हैं और सभी बोर्ड के मामलों को देखने का तरीका भी अलग है। मुझे अपने लिए बुरा नहीं लगता। यह काफी समय पहले की बात है और मैं अतीत को पीछे छोड़ आगे बढ़ चुका हूं और मैं फिलहाल अपने क्रिकेट पर ध्यान केंद्रित कर रहा हूं।
 
स्मिथ और पूरन बारबाडोस ट्राइडेंट्स के लिए एक साथ खेलते हैं और उन्हें लगता है कि पूरन अपनी गलतियों से सीख लेंगे। स्मिथ ने कहा, मैं पूरन को अच्छे से जानता हूं। मैंने उनके साथ क्रिकेट भी खेला है। वह एक प्रतिभाशील खिलाड़ी हैं और उनका भविष्य काफी उज्जवल है। मुझे लगता है कि वह अपनी गलतियों से सीख लेंगे और अपने जीवन में आगे बढ़ेंगे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

T-20I WorldCup के मैन ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल के मैन ऑफ द मैच के बीच छिड़ी एक दिलचस्प जंग

CSK की 7वीं लगातार हार, Thala For a Reason टीम को हुआ क्या?

बिना हाथ पांव के पायल ने शीतल को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण जीता, भारत बैंकॉक पैरा तीरंदाजी में शीर्ष पर

मुझसे जलते हैं, एजेंडा है : अंजिक्य रहाणे का जोरदार जवाब, आंकड़े देख सोच में पड़ जाएंगे आप भी

मरियम पर तंज कसना भारी पड़ा नसीम को, 72 हजार डॉलर का लगा जुर्माना

अगला लेख