Hanuman Chalisa

स्टुअर्ट ब्रॉड ने कहा, जहीर से सीखे गेंदबाजी के गुर

Webdunia
रविवार, 20 नवंबर 2016 (23:30 IST)
विशाखापत्तनम। इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने आज कहा कि उन्होंने भारत के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान से उपमहाद्वीप की पिचों पर अच्छे प्रदर्शन के लिए  कुछ गुर सीखे हैं। ब्रॉड ने चार साल पहले इंग्लैंड के पिछले दौरे पर जहीर से गेंदबाजी के गुर सीखे थे।
ब्रॉड ने कहा, मुझे याद है कि जहीर खान इसमें माहिर थे। पहले रफ्तार कम करके, फिर इनस्विंगर से आपको हैरान कर देना। मैंने और जिम्मी ने इस पर बात की। जिम्मी ने पुजारा के साथ वही किया। टूटती पिच पर इससे मदद मिली।’ ब्रॉड ने बेहतरीन लेग कटर्स पर अजिंक्य रहाणे और आर अश्विन को आउट किया। 
 
उन्होंने कहा, पिछले तीन चार साल से लेग कटर मेरे लिए शानदार गेंद हो गई है। पुरानी पिच पर इससे मदद मिलती है। मुझे लगा कि पिच टूट रही है तो मैने इसका इस्तेमाल किया। इससे इनस्विंग और रिवर्स स्विंग और खतरनाक हो जाती है। इंग्लैंड को कल मैच ड्रा कराने के लिए पूरा दिन बल्लेबाजी करनी होगी। 
 
ब्रॉड ने कहा बेशक हर किसी को लगता है कि यह संभव है। हमने 60 ओवर के बाद दो विकेट लिए। हमें 90 ओवर ही तो खेलने हैं। हम छोटी छोटी साझेदारियों पर जोर देंगे जिससे मैच की रफ्तार मंद होती है और आपको महसूस नहीं होता कि पहाड़ चढना है। (भाषा) 

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

T-20I WorldCup के मैन ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल के मैन ऑफ द मैच के बीच छिड़ी एक दिलचस्प जंग

CSK की 7वीं लगातार हार, Thala For a Reason टीम को हुआ क्या?

बिना हाथ पांव के पायल ने शीतल को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण जीता, भारत बैंकॉक पैरा तीरंदाजी में शीर्ष पर

मुझसे जलते हैं, एजेंडा है : अंजिक्य रहाणे का जोरदार जवाब, आंकड़े देख सोच में पड़ जाएंगे आप भी

मरियम पर तंज कसना भारी पड़ा नसीम को, 72 हजार डॉलर का लगा जुर्माना

अगला लेख