Hanuman Chalisa

सुरेश रैना दूसरी बार पिता बने, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर

Webdunia
सोमवार, 23 मार्च 2020 (18:08 IST)
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना दूसरी बार पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी प्रियंका ने सोमवार को पुत्र को जन्म दिया।

सुरेश रैना ने यह खुशखबरी अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर प्रशंसकों के साथ साझा की। उन्होंने साथ ही प्रशंसकों को अपने बेटे का नाम भी बताया। उन्होंने अपने बेटे का नाम रियो रैना रखा है।

रैना ने ट्‍विटर पर लिखा, 'सभी चीजों की शुरुआत- आश्चर्य, आशा, संभावनाएं और एक बेहतर दुनिया! हमें अपने बेटे और ग्रेसिया के छोटे भाई का स्वागत करने पर गर्व है - रियो रैना। हो सकता है कि वह सीमाओं से परे हो, सभी के जीवन में शांति, नवीकरण और समृद्धि लाए।'
 
रैना की आईपीएल टीम चेन्नई सुपर किंग्स के टीम साथी हरभजन सिंह ने रैना को बधाई दी है। रैना और प्रियंका की इससे पहले एक बेटी ग्रेसिया है, जिसका जन्म 2016 में हुआ था।
 
चेन्नई टीम में रैना ‘चिन्ना थाला’ के नाम से जाना जाता है और चेन्नई टीम ने उनके बेटे का स्वागत ‘कुट्टी थाला’ के नाम से किया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

14 साल के वैभव सूर्यवंशी बने बिहार रणजी टीम के उपकप्तान

23 साल के हर्षित राणा पर झूठे आरोप लगाना शर्मनाक, गंभीर का श्रीकांत पर पलटवार

इंडोनेशिया से हारने के बाद भी भारत को BWF विश्व जूनियर मिश्रित टीम चैंपियनशिप में मिला एतिहासिक कांस्य पदक

स्मृति मंधाना ने एक साल में 1,000 रन बनाकर इतिहास रचा, वनडे में 5,000 का आंकड़ा पार किया

ग्लेन मैक्सवेल हमेशा बने हैं इस भारतीय स्पिनर के शिकार, अब BBL में होगा मुकाबला

अगला लेख