रैना ने खोला धोनी का यह राज

Webdunia
सोमवार, 7 सितम्बर 2015 (18:19 IST)
नई दिल्ली। भारतीय एकदिवसीय कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी को मैदान पर उनके गंभीर व्यवहार के लिए जाना जाता है लेकिन उनके टीम साथी और अनुभवी बल्लेबाज सुरेश रैना ने धोनी को भारतीय टीम का कॉमेडियन बताया है। 
वनडे कप्तान के बेहद करीबी माने जाने वाले रैना ने एक टीवी कार्यक्रम के दौरान यह कहकर सभी को  हैरान कर दिया कि धोनी टीम के कॉमेडियन हैं और खिलाड़ियों को बहुत हंसाते हैं। 
 
उन्होंने कहा कि मैं दूसरों के बारे में नहीं जानता लेकिन मेरे लिए धोनी ही टीम के कॉमेडियन हैं। वे  मैदान पर बहुत गंभीर रहते हैं लेकिन जैसे ही वे ड्रेसिंग रूम में आते हैं तो उनकी बातों पर सभी खिलाड़ी  बहुत हंसते हैं। 
 
स्टार बल्लेबाज रैना ने अपनी टीम के कप्तान धोनी की तारीफ भी की। उन्होंने कहा कि मैंने टीम की  खुशी से खुद को खुश रखने की कला धोनी से सीखी है। जब धोनी के घर नन्हा मेहमान आने वाला था,  तब मैंने उनसे पूछा था कि वे अपने घर क्यों नहीं जा रहे हैं और उन्होंने कहा था कि उनके लिए देश  पहले है।
 
28 वर्षीय भारतीय क्रिकेटर ने कहा कि यदि आप दबाव में हैं और उनसे बात करेंगे तो वे बहुत नम्र  स्वभाव से आपको समझाएंगे। यदि आपके जीवन में इस तरह की प्रेरणा हो तो फिर किसी अन्य की  जरूरत नहीं होती है।
 
उन्होंने खुलासा करते हुए मजाकिया अंदाज में बताया कि धोनी खाली समय में अपनी बेटी के डायपर भी  बदलते हैं। (वार्ता)
Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया