Hanuman Chalisa

कप्तानी मिली तो फॉर्म लौट आया सूर्यकुमार यादव का, मुंबई का दांव सही चला

Webdunia
सोमवार, 17 अप्रैल 2023 (14:11 IST)
मुंबई: कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) टी20 मैच में रविवार को 25 गेंद में 43 रन की पारी खेल कर लय हासिल करने वाले सूर्यकुमार यादव ने कहा कि बेफिक्र होकर खेलने का उन्हें फायदा मिला।मुंबई ने इस मुकाबले में सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में केकेआर पर पांच विकेट की आसान जीत दर्ज की।टी20 अंतरराष्ट्रीय में शीर्ष रैंकिंग के खिलाड़ी सूर्यकुमार ने इस मैच से पहले 15, एक और शून्य का स्कोर बनाया था। वह हालांकि केकेआर के खिलाफ सहज दिखे और अपनी पारी में चार चौके और तीन छक्के जड़े।


मुंबई इंडियंस के कप्तान सूर्यकुमार यादव पर 12 लाख रुपये का जुर्माना

मुंबई इंडियंस के कप्तान सूर्यकुमार यादव पर रविवार को वानखेड़े स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ आईपीएल मैच के दौरान टीम की धीमी ओवर गति के कारण 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।

आईपीएल की न्यूनतम ओवर-गति से संबंधित आचार संहिता के तहत यह उनकी टीम का सत्र का पहला अपराध था इसलिए कप्तान सूर्यकुमार पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। मुंबई ने इस मैच को पांच विकेट से जीता।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख