Dharma Sangrah

1 साल में सबसे ज्यादा T20I रन, सबसे ज्यादा छक्के, सूर्यकुमार का उदय

भाषा
गुरुवार, 29 सितम्बर 2022 (17:00 IST)
नई दिल्ली: मैदान के हर कोने में शॉट खेलने की क्षमता रखने वाले सूर्यकुमार यादव टी20 अंतरराष्ट्रीय में किसी एक कैलेंडर साल में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गये हैं।

पिछले कुछ समय से भारत के सर्वश्रेष्ठ टी20 अंतरराष्ट्रीय बल्लेबाज बन कर उभरे सूर्यकुमार के नाम पर एक कैलेंडर वर्ष में अब 732 रन दर्ज हैं। उन्होंने इस मामले में सलामी बल्लेबाज शिखर धवन को पछाड़ा जिन्होंने 2018 में 689 रन बनाये थे।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बुधवार जब वह क्रीज पर उतरे उस समय भारतीय टीम पावर प्ले में दो विकेट पर 17 रन बनाकर मुश्किल में थी। उन्होंने अपनी पारी की शुरुआती तीन गेंदों में से दो पर छक्का जड़कर टीम को दबाव से बाहर निकाला और 33 गेंद की आक्रामक पारी में नाबाद 50 रन बनाकर भारत को जीत दिलायी।

पारी की शुरुआत में दो छक्कों के साथ, सूर्यकुमार ने पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान को भी पीछे छोड़ दिया और टी20 अंतरराष्ट्रीय में किसी कैलेंडर वर्ष में सबसे अधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड बनाया। रिजवान ने 2021 में 42 छक्कों का रिकॉर्ड बनाया था। मार्टिन गुप्टिल ने भी उसी वर्ष 41 छक्के लगाए थे।

सूर्यकुमार के नाम अब  45 छक्के हो गये हैं और इस साल भारत को अभी कई और टी20 मुकाबले खेलने है।वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद की टी20 अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में बल्लेबाजों की सूची में दूसरे स्थान पर है।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

Ro-Ko को वनडे विश्वकप 27 तक रोकने के पक्ष में नहीं BCCI , अब क्या होगा

आंकड़ों के लिहाज से दोनों टीमों के लिए ऐतिहासिक रही INDvsENG सीरीज (Video)

घर गिरवी रखकर एवरेस्ट पर चढ़ा, अफसरों की 'अनदेखी' से शीर्ष खेल पुरस्कार से चूका पर्वतारोही पाटीदार

Bazball भारत और ऑस्ट्रेलिया के सामने सीरीज जिताने में अक्षम, मक्कलम ने माना

रोहित कोहली खेलेंगे शुभमन की कप्तानी में? या लेंगे संन्यास, है बहुत से सवाल

अगला लेख