विजय के शतक और राहुल के अर्द्धशतक की बदौलत भारतीय टीम की चिंता हुई कम

Webdunia
शनिवार, 1 दिसंबर 2018 (13:44 IST)
सिडनी। मुरली विजय ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया एकादश के खिलाफ अभ्यास मैच में शतक जमाया जबकि केएल राहुल ने अर्द्धशतक लगाकर पहले टेस्ट से पूर्व भारतीय ड्रेसिंग रूम की चिंता कुछ हद तक कम कर दी।
 
 
इंग्लैंड दौरे के बीच से बाहर किए गए विजय ने भारतीय टेस्ट टीम में वापसी की है। उन्होंने 118 गेंद में नाबाद शतक बनाकर वापसी का जश्न मनाया। विजय ने पहले 50 रन 91 गेंद में और दूसरे सिर्फ 27 गेंद में बनाए। उन्होंने जैक कार्डर के एक ओवर में 26 रन बनाकर अपना शतक पूरा किया। 
 
इससे पहले राहुल ने 98 गेंद में 62 रन बनाए। दोनों ने पहले विकेट की साझेदारी में 109 रन जोड़े। भारत ने चौथे और आखिरी दिन का खेल समाप्त होने पर दूसरी पारी में 43.4 ओवर में दो विकेट पर 211 रन बनाए। 
 
खराब दौर से जूझ रहे राहुल ने अपनी पारी में आठ चौके और एक छक्का लगाया। वह फुलटास गेंद पर मिडविकेट में कैच देकर पवेलियन लौटे। हनुमा विहारी (नाबाद 15) तीसरे नंबर पर आए और नाबाद रहे। 
 
इससे पहले क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने 151.1 ओवर में 544 रन बनाए। भारत ने पहली पारी में 358 रन बनाए थे। मोहम्मद शमी ने आखिरी दिन गेंदबाजी नहीं की। उन्होंने 97 रन देकर तीन विकेट लिए जबकि आर अश्विन ने 40 ओवर में 122 रन देकर दो विकेट चटकाए। 
 
हैरी नीलसन ने 170 गेंद में 100 रन बनाए जिसमें नौ चौके शामिल थे। वह विराट कोहली की गेंद पर मिडआफ में कैच देकर लौटे। निचले क्रम के बल्लेबाजों डेनियल फालिंस (43), ल्यूक रोबिंस (नाबाद 38) और जैकसन कोलमैन (36) ने उम्दा प्रदर्शन किया। (वार्ता) 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख