सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी : बंगाल ने झारखंड को 8 विकेट से रौंदा

Webdunia
रविवार, 10 मार्च 2019 (20:30 IST)
इंदौर। लेग स्पिनर रितिक चटर्जी (12 रन पर 3 विकेट) की धारदार गेंदबाजी के बाद श्रीवत्स गोस्वामी (50 गेंदों में नाबाद 86) की विस्फोटक बल्लेबाजी से बंगाल ने सैयद मुश्ताक अली टी-20 श्रृंखला के सुपरलीग ग्रुप 'ए' के मैच में रविवार को यहां झारखंड को 42 गेंदें शेष रहते 8 विकेट से करारी शिकस्त दी।
 
सुपरलीग में 3 मैचों में झारखंड की यह पहली हार और बंगाल की दूसरी जीत है। इस जीत से बंगाल को 4 अंक मिले। कप्तान ईशान किशन के बिना खेल रहे झारखंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट पर 126 रन बनाए। बंगाल ने महज 13 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 127 रन बना लिए।
 
बंगाल के लिए गोस्वामी ने 50 गेंदों की पारी में 12 चौके और 1 छक्का लगाया। उन्हें ऋद्धिमान साहा (16 गेंदों में 24) के साथ पहले विकेट के लिए 67 रनों की साझेदारी की। झारखंड के लिए दोनों विकेट वरुण आरोन (24 रन पर 2 विकेट) ने लिए।
 
टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी झारखंड की टीम नियमित अंतराल पर विकेट गंवाते रही। उसके लिए अनुकूल राय सबसे अधिक 37 रन की पारी खेली। उन्होंने 25 गेंद की पारी में 1 चौका और 2 छक्के लगाए। बंगाल के लिए रितिक ने 4 ओवरों में महज 12 रन देकर 3 सफलता हासिल की। आकाशदीप और शाहबाज अहमद ने 2-2 विकेट लिए। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख