Hanuman Chalisa

टी 20 विश्व कप में भारतीयों को लुभाने के लिए ऑस्ट्रेलिया खर्च करेगा 34 लाख डॉलर

Webdunia
सोमवार, 29 जुलाई 2019 (18:52 IST)
मेलबोर्न। ऑस्ट्रेलिया अगले साल खेले जाने वाले पुरुष और महिला आईसीसी टी-20 विश्व कप में भारतीय पर्यटकों को लुभाने के लिए अगले महीने विज्ञापन अभियान शुरू करेगा जिस पर 34 लाख अमेरिकी डॉलर खर्च करने की योजना है।
 
आईसीसी टी-20 पुरुष और महिला विश्व कप 2020 की मेजबानी ऑस्ट्रेलिया को मिली है। ऑस्ट्रेलिया के पर्यटन मंत्री साइमन बर्मिंघम ने कहा कि नए अभियान से वे भारतीय पर्यटकों तक अपनी पहुंच और बढ़ाएंगे।
 
बर्मिंघम ने कहा कि भारत पहले से ही ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे तेजी से बढ़ता पर्यटन बाजार है। इसका आकार लगभग 1.7 अरब ऑस्ट्रेलियाई डॉलर प्रतिवर्ष है और नए विज्ञापन अभियान का उपयोग महिलाओं और पुरुषों के टूर्नामेंट की विपणन गतिविधियों के लिए किया जाएगा। इससे भारत में ऑस्ट्रेलिया के पर्यटन अपील को बढ़ाया जाएगा।
 
उन्होंने कहा कि विश्व कप भारतीय प्रशंसकों के लिए ऑस्ट्रेलिया आकर अपनी टीम का हौसला अफजाई करने का मौका होगा, जहां वे देश के विभिन्न शहरों और स्टेडियमों का दौरा कर सकेंगे। इस दौरान उन्हें यहां के पर्यटन स्थलों का दौरा करने का भी मौका मिलेगा।
 
खेलमंत्री रिचर्ड कोलबेक ने कहा कि आईसीसी टी-20 विश्व कप ऑस्ट्रेलिया को खेल और बड़े आयोजनों के वैश्विक स्थल के तौर पर स्थापित करेगा।
 
उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलिया में बड़े खेलों का आयोजन हमारी समृद्ध खेल संस्कृति को बढ़ावा देन के लिए महत्वपूर्ण है। आईसीसी टी-20 विश्व कप 2020 भी इससे अलग नहीं है। इस दौरान 10 लाख प्रशंसकों के यहां आने की संभावना है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

T-20I WorldCup के मैन ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल के मैन ऑफ द मैच के बीच छिड़ी एक दिलचस्प जंग

CSK की 7वीं लगातार हार, Thala For a Reason टीम को हुआ क्या?

बिना हाथ पांव के पायल ने शीतल को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण जीता, भारत बैंकॉक पैरा तीरंदाजी में शीर्ष पर

मुझसे जलते हैं, एजेंडा है : अंजिक्य रहाणे का जोरदार जवाब, आंकड़े देख सोच में पड़ जाएंगे आप भी

मरियम पर तंज कसना भारी पड़ा नसीम को, 72 हजार डॉलर का लगा जुर्माना

अगला लेख