ये हैं टीम इंडिया की कटक हार के 'खलनायक'

Webdunia
मंगलवार, 6 अक्टूबर 2015 (11:04 IST)
- वेबदुनिया डेस्क
 
टीम इंडिया ने कटक में दूसरे टी-20 में 6 विकेट से हारने के साथ ही तीन मैचों की सीरीज भी गंवा दी। दर्शकों के साथ ही कटक में टीम इंडिया ने भी शर्मनाक प्रदर्शन किया। गेंदबाजों के साथ ही बल्लेबाज भी कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए। आइए जानते हैं कौन रहे टीम इंडिया की हार के विलेन- 
1. शिखर धवन : शिखर धवन ने दोनों टी-20 में कोई खास प्रदर्शन ‍नहीं किया। किसी भी टीम के लिए यह जरूरी होता है कि उसके प्रारंभिक जोड़ी एक सशक्त स्कोर खड़ा करे, लेकिन शिखर धवन की बल्लेबाजी की धार कुंद होती दिखाई दे रही है। धर्मशाला में हुए पहले टी-20 में धवन ने चार गेंदों में तीन रन बनाए। दूसरे टी-20 में भी धवन 12 गेंदों में सिर्फ 11 रन ही बना सके। टीम इंडिया की जीत के लिए जरूरी है कि धवन के बल्ले से रन निकलें। धवन का यह प्रदर्शन टीम इंडिया के प्रशंसकों को निराश कर रहा है। 
अगले पन्ने पर, बार-बार शून्य पर आउट... 
 
 
2. अंबाती रायडू : धोनी पता नहीं क्या सोचकर अंजिक्य रहाणे को ‍ड्रेसिंग रूम में बिठाकर रायडू को तरजीह दे रहे हैं। अंबाती रायडू का घरेलू मैदान पर भी बल्ला नहीं चल रहा है। अंबाती रायडू दोनों टी 20 मैचों में शून्य पर आउट हुए हैं। धोनी को अब रायडू की जगह रहाणे को मैदान में उतारना चाहिए। 
अगले पन्ने पर, नहीं चल रहे हैं गेंदबाज...
 
 
3. भुवेश्वर कुमार : पहले टी 20 में भारत ने 199 बड़ा स्कोर खड़ा किया, लेकिन बल्लेबाजों के साथ ही गेंदबाजों का प्रदर्शन भी जरूरी है। टीम इंडिया के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार दोनों टी-20 में असफल साबित हुए हैं। उन्हें दोनों मैचों में कोई विकेट नहीं मिला। अश्विन को छोड़कर कोई भी गेंदबाज कटक में प्रभावी प्रदर्शन नहीं कर पा रहा है। 
 
 
4. मोहित शर्मा : टीम इंडिया के दूसरे गेंदबाज मोहित शर्मा भी मैदान पर विकेट के लिए तरसते नजर आ रहे हैं। मोहित ने पहले टी-20 में चार ओवर में 40 रन लुटाए थे और उन्हें कोई विकेट नहीं मिला था, वहीं दूसरे टी-20 में कप्तान ने उनसे सिर्फ एक ही ओवर करवाया। अब जरूरी है कि टीम इंडिया के गेंदबाज बेहतरीन प्रदर्शन करें।
 
 
5. महेन्द्र सिंह धोनी : तीन महीने के बाद मैदान पर लौटे कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने पहले मैच में नाबाद 20 और दूसरे मैच में केवल 5 रन बनाए। धोनी के बल्ले में पहले जैसी धार देखने को नहीं मिल रही है। धोनी इस प्रदर्शन से खुद के साथ साथ दर्शकों के साथ भी अन्याय कर रहे हैं। दूसरे मैच में उन्होंने तीन स्पिनर लिए जबकि अफ्रीका ने केवल एक स्पिनर उतारा। मैदान पर उनकी कप्तानी भी दमदार नहीं थी।
 
Show comments

गौतम गंभीर ने अश्विन से कहा अगर Fair Play Award चाहिए तो कृपया मुझसे दूर रहें

MS Dhoni के मॉनस्टरस छक्के की मदद से जीती RCB, थाला ही बने बेंगलुरु की जीत की वजह

RCB vs CSK : जीत के बाद विराट कोहली की '1 पर्सेंट चांस' की थ्योरी हुई वायरल

धोनी को पिता मानने वाले पथिराना की चमकी किस्मत, LPL में करोड़ों में बिके

BCCI महेंद्र सिंह धोनी और स्टीफन फ्लेमिंग के बीच में क्या खिचड़ी पक रही है??

T20I World Cup में उतरने से पहले पाकिस्तान के लिए गुटबाजी खत्म करना रहेगी चुनौती

अहमदाबाद पर कोलकाता ने कराया पैट कमिंस को चुप, अब नजरें चेन्नई पर

महेंद्र सिंह धोनी के फिटनेस का राज है सोशल मीडिया से दूरी, इंस्टा लगता है X से बेहतर (Video)

T20I World Cup के सह मेजबान अमेरिका ने बांग्लादेश को 5 विकेटों से हराकर किया उलटफेर

IPL छोड़कर स्वदेश लौटे इंग्लैंड के कप्तान Jos Buttler ने इस लीग को लेकर दिया बड़ा बयान