Hanuman Chalisa

दिल्ली टेस्ट के दौरान द. अफ्रीका दौरे के लिए टीम इंडिया का चयन

Webdunia
मंगलवार, 28 नवंबर 2017 (00:57 IST)
नई दिल्ली। श्रीलंका के खिलाफ ट्वंटी-20 सीरीज और दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए भारतीय टीम का चयन 2 दिसंबर से दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान में शुरु होने वाले तीसरे और अंतिम टेस्ट के समय किया जाएगा। 
           
विराट कोहली इस टेस्ट में टीम की कप्तानी संभालेंगे और फिर श्रीलंका के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज से विश्राम ले लेंगे। उनके 20 दिसंबर से कटक में शुरु होने वाली ट्वंटी-20 सीरीज में लौटने की उम्मीद है। 
           
पांच जनवरी से शुरु होने वाले दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए टेस्ट टीम का चयन आज ही होना था, जिसके लिए चयनकर्ता प्रमुख एमएसके प्रसाद और अन्य सदस्य देवांग गांधी तथा शरणदीप सिंह नागपुर में थे। 
 
उन्हें सोमवार की दोपहर कप्तान विराट से टीम होटल में मिलना था लेकिन चयन पैनल के संयोजक और बीसीसीआई सचिव अमिताभ चौधरी नागपुर नहीं पहुंच पाए। चौधरी फ्लाइट में विलंब के कारण मुंबई में ही फंसे रह गए। यही वजह है कि चयन समिति ने केवल दिल्ली टेस्ट और उसके बाद होने वाले तीन वनडे के लिए टीम का चयन किया है। (वार्ता) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख