टीम इंडिया को लगाना होगा 'नॉक आउट पंच'

Webdunia
गुरुवार, 13 जुलाई 2017 (19:00 IST)
डर्बी। आईसीसी वर्ल्डकप में भारतीय महिला टीम लगातार चार जीत के रथ पर सवार होकर तेजी से सेमीफाइनल की ओर बढ़ रही थी कि लगातार दो पराजयों में उस पर ऐसा ब्रेक लगा दिया है कि अब न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाला आखिरी लीग मैच उसके लिए 'करो या मरो' का मुकाबला बन गया है।
        
भारतीय टीम को लगातार चार जीतों के बाद दक्षिण अफ्रीका और गत चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खराब प्रदर्शन का खामियाजा भुगतना पड़ा। भारत अब तालिका में आठ अंकों के साथ चौथे स्थान पर है और न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत से ही उसका सेमीफाइनल में पहुंचने का रास्ता साफ होगा। 
        
मेजबान इंग्लैंड और चैंपियन ऑस्ट्रेलिया ने 10-10 अंकों के साथ सेमीफाइनल में जगह बना ली है। दक्षिण अफ्रीका के नौ अंक हैं और वह तीसरे स्थान पर है। भारत आठ अंकों के साथ चौथे और न्यूजीलैंड सात अंकों के साथ पांचवें स्थान पर है।
         
भारत जैसी ही हालत न्यूजीलैंड की भी है। यदि कीवी टीम जीतती है तो वह सेमीफाइनल में चली जाएगी। दक्षिण अफ्रीका नौ अंकों के साथ अपना सेमीफाइनल सुनिश्चित कर चुका है। यानी तीन टीमें सेमीफाइनल में जा चुकी हैं और चौथी टीम का फैसला होना बाकी है। (वार्ता)
Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख