पहली गेंद से आखिरी गेंद तक डटे रहे Temba Bavuma, कायम किया एक अनोखा रिकॉर्ड

Webdunia
शुक्रवार, 8 सितम्बर 2023 (13:48 IST)
AUSvsSA 1st ODI : ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ साउथ अफ्रीका के कप्तान Temba Bavuma ने गुरूवार को कुछ अनोखे रिकार्ड अपने नाम किए। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की खतरनाक गेंदबाजी का शुरू से अंत तक डट कर सामना किया। वे पारी की पहली गेंद से पारी के खत्म होने तक मैदान पर एक Lone Warrior की तरह खड़े रहे और अपनी टीम को एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने में सफल हुए। उन्होंने इस दौरान 142 गेंदों में 114* रन बनाए और एक अनोखा रिकॉर्ड प्राप्त किया।
<

Temba Bavuma becomes the 13th player to carry the bat in ODIs.

First 10 are all by non-captains.
Next 3 are all by captains (Tharanga, Karunaratne, Bavuma).#SAvAUS pic.twitter.com/GXpalfy0uQ

— Kausthub Gudipati (@kaustats) September 7, 2023 > <

TAKE A BOW, TEMBA BAVUMA....!!!

<

A century in 136 balls against Australia - the lone warrior of South Africa today. Batted like a champion and put on a show, what a knock this has been! pic.twitter.com/jRjndVyDBs

— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) September 7, 2023 >ODI Cricket में अपने नाम किया एक ख़ास रिकॉर्ड 
Temba Bavuma, ODI Cricket में पहली गेंद से आखिरी गेंद तक Notout (Carry to Bat) रहकर ऐसा करने वाले दुनिया के 13वे और साउथ अफ्रीका के दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले यह काम South Africa के Herschelle Gibbs ने 2000 में किया था।  
 
 
'Carry The Bat' 
(The meaning of 'Carry The Bat' in Cricket)
 
क्रिकेट की दुनिया में एक अंग्रेजी शब्द है 'Carry The Bat' यानी किसी खिलाडी का पारी की पहली गेंद से आखिरी गेंद तक नॉट आउट रहना। दक्षिण अफ्रीका में 5 मैचों की सीरीज के पहले वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया जिसके बाद दक्षिण अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा (Temba Bavuma), सलामी बल्लेबाज के रूप में आए।

ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका को 49वें ओवर में All Out करके उनकी पारी 222 रन पर रोक दी, लेकिन कप्तान बावुमा शुरू से अंत तक डटे रहे और 142 गेंदों पर 14 चौकों और 1 छक्के की मदद से 114* रन बनाए।
हालाँकि ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 40.2 ओवर में लक्ष्य का पीछा किया और तीन विकेट से मैच जीत लिया, लेकिन टेम्बा बावुमा ने जिस तरह से अकेले योद्धा की तरह खेला वह अद्भुत था
<

Temba Bavuma's ODI record in 2023:

 534 runs
 106.80 average pic.twitter.com/emeDDWPLA1

— ESPNcricinfo (@ESPNcricinfo) September 7, 2023 >
<

Temba Bavuma has scored the most ODI centuries among captains in 2023. pic.twitter.com/AQvH275JCh

< — CricTracker (@Cricketracker) September 7, 2023 >
 
हर्शल गिब्स (Herschelle Gibbs) यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी थे। मार्च 2000 में शारजाह में पाकिस्तान के खिलाफ मैच के दौरान हर्शल गिब्स ने एकदिवसीय पारी के दौरान अंत तक बल्लेबाजी की। पारी के अंत में गिब्स 59 रन बनाकर नाबाद रहे, जहां टीम पाकिस्तान के 168 रन का पीछा करते हुए 101 रन पर ढेर हो गई थी।
Show comments

बांग्लादेशी पुरुष क्रिकेटरों का भारतीय महिलाओं ने शॉल से किया स्वागत तो BCCI पर भड़के फैंस

पूरे Diamond League में ओलंपिक के इस कांस्य पदक विजेता से आगे नहीं निकल पाए नीरज चोपड़ा

बांग्लादेशी हिंदुओं के लिए भारतीय क्रिकेटर्स बांह पर काली पट्टी बांध कर उतरें, फैंस ने की मांग

INDvsPAK हॉकी मैच में हूटर बजने से पहले आपस में भिड़े खिलाड़ी (Video)

INDvsBAN सीरीज को रद्द करने की मांग ने पकड़ा जोर, BCCI से नाराज फैंस

23 वर्षीय 6 फुट 5 इंच का यह कीवी पेसर पहली बार ही ले गया भारत के विराट विकेट

विराट कोहली को भी क्या बाबर आजम की तरह करना चाहिए टीम से बाहर

7 विकेट लेने वाले इस स्पिन गेंदबाज के सामने फ्लॉप हुई Bazball

डेवोन कॉनवे ने ही बना दिए भारत की पूरी टीम से ज्यादा रन, जड़ा अर्द्धशतक

25 साल बाद न्यूजीलैंड ने भारत का उसकी मांद में किया ऐसा हाल, उस मैच से 4 समानताएं