Tim Seifert और Ross Taylor ने की Shivam Dube की धुनाई, सोशल मीडिया पर हुए ट्रोल

Webdunia
रविवार, 2 फ़रवरी 2020 (18:28 IST)
माउंट मोनगानुई। भारत के ऑलराउंडर खिलाड़ी शिवम दुबे ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवें और अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में रविवार को एक ओवर में 34 रन लुटाए जो नया भारतीय रिकॉर्ड है। 
 
दुबे पारी का 10वां ओवर करने के लिए आए जिसमें रॉस टेलर और टिम सीफर्ट ने 4 छक्कों और 2 चौकों की मदद से 34 रन बटोरे। यह टी20 अंतरराष्ट्रीय में दूसरा सबसे महंगा ओवर है। रिकॉर्ड स्टुअर्ट ब्राड के नाम पर जिनके एक ओवर में भारतीय स्टार युवराज सिंह ने 2007 टी20 विश्व कप में 6 छक्के लगाए थे। 
 
भारत की तरफ से सबसे महंगा ओवर करने का रिकॉर्ड दुबे के नाम पर दर्ज हो गया है। उन्होंने स्टुअर्ट बिन्नी का रिकॉर्ड तोड़ा जिन्होंने 2016 में लौडरहिल में वेस्टइंडीज के खिलाफ एक ओवर में 32 रन दिए थे। 
 
भारतीय टीम किसी एक ओवर में 30 से अधिक रन लुटाने के बावजूद जीत दर्ज करने वाली पहली टीम बन गई है। यही नहीं वह पांचों मैचों की श्रृंखला में क्लीन स्वीप करने वाली पहली टीम भी बन गई है। 
 
विराट कोहली की अगुवाई में भारत ने 10वीं द्विपक्षीय टी20 श्रृंखला जीती जो कि रिकॉर्ड है। फाफ डु प्लेसिस की अगुवाई में दक्षिण अफ्रीका ने 9 बार यह कारनामा किया है। 
 
न्यूजीलैंड की यह घरेलू धरती पर टी20 में 23वीं हार है। इस तरह से वह अपने घरेलू मैदान पर सर्वाधिक मैच गंवाने वाली टीमों में श्रीलंका की बराबरी पर पहुंच गई है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख