Hanuman Chalisa

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के स्पिन गेंदबाज टॉड एस्टल ने प्रथम श्रेणी से संन्यास लिया

Webdunia
मंगलवार, 28 जनवरी 2020 (17:42 IST)
वेलिंगटन। न्यूजीलैंड टीम के लेग स्पिनर टॉड एस्टल ने सीमित ओवरों के प्रारूप पर ध्यान देने के लिए प्रथम श्रेणी क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। इस तरह से वह भारत ए के खिलाफ 30 जनवरी से शुरू होने वाली 2 मैचों की अनधिकृत टेस्ट श्रृंखला के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे। 
 
इस 33 वर्षीय खिलाड़ी ने 2012 में टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया था। उन्होंने केवल 5 टेस्ट मैच खेले जिनमें 52.57 की औसत से 7 विकेट लिए जबकि 19.60 की औसत से 98 रन बनाए। 
 
एस्टल हालांकि कैंटरबरी की तरफ से सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज के रूप में संन्यास ले रहे हैं। उन्होंने प्रथम श्रेणी मैचों में अपने 334 विकेटों में से 303 विकेट इस टीम की तरफ से लिए। 
 
आईसीसी के अनुसार उन्होंने कहा, ‘टेस्ट क्रिकेट खेलना शुरू से सपना रहा है और लंबे प्रारूप में अपने देश और प्रांत का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए सम्मान है।’

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख