U-19 World Cup : वैष्णवी के हैट्रिक समेत रिकॉर्ड 5 विकेट, भारत ने मलेशिया को 10 विकेट से हराया

WD Sports Desk
मंगलवार, 21 जनवरी 2025 (16:11 IST)
पदार्पण कर रही बाएं हाथ की स्पिनर वैष्णवी शर्मा ने आईसीसी अंडर 19 महिला विश्व कप में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी का रिकॉर्ड बनाते हुए हैट्रिक समेत पांच रन देकर पांच विकेट लिए जिसकी मदद से भारत ने मलेशिया को मंगलवार को दस विकेट से हराया। वैष्णवी और बाएं हाथ की स्पिनर आयुषी शुक्ला (आठ रन देकर तीन विकेट ) ने मलेशियाई बल्लेबाजी की रीढ तोड़ दी और पूरी टीम 14 . 3 ओवर में 31 रन पर आउट हो गई।
 
भारत ने 2 . 5 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। जी तृषा ने 12 गेंद में पांच चौकों की मदद से नाबाद 27 रन बनाए।
 
भारत अब चार अंक लेकर ग्रुप में शीर्ष पर है। श्रीलंका के भी चार अंक है लेकिन भारत का रन औसत (प्लस 9.1) श्रीलंका (प्लस 5.5) से बेहतर है।
 
पिच से मिल रहे टर्न और उछाल का पूरा फायदा उठाते हुए वैष्णवी ने मलेशिया को एक के बाद एक झटके दिए।
 
उन्होंने नूरिन बिन्ती रोसलान, नूर इस्मा दानिया और सिति नाजवान को लगातार तीन गेंदों पर आउट किया। उन्होंने 14वें ओवर में हैट्रिक ली जब मलेशिया का स्कोर नौ विकेट पर 30 रन हो गया।

ALSO READ: Champions Trophy : भारत की जर्सी पर नहीं होगा पाकिस्तान का नाम, BCCI से नाराज PCB
 
भारतीय गेंदबाजों ने दस वाइड गेंदें नहीं डाली होती तो मलेशिया का स्कोर और खराब होता।   (भाषा) 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

WTC Cycle में भारत का सबसे खराब प्रदर्शन, कुल 10 मैच भी नहीं जीत पाई टीम इंडिया

भारतीय टेस्ट टीम का भविष्य: बल्लेबाजी से ज्यादा चिंताजनक स्थिति गेंदबाजी की

रोहित शर्मा और रविंद्र जड़ेजा आखिरी बार टेस्ट क्रिकेट खेल चुके हैं

विराट कोहली का 'Ego' प्रॉब्लम? नहीं छोड़ पा रहे ऑफ स्टंप की गेंद, सचिन से सीख लेने का सही वक्त

अर्जुन पुरस्कार मेरा मजाक उड़ाने वालों को जवाब है: पैरा शटलर नित्या

अगला लेख