उन्मुक्त चंद बने दिल्ली रणजी टीम के कप्तान

Webdunia
गुरुवार, 29 सितम्बर 2016 (20:23 IST)
नई दिल्ली। युवा बल्लेबाज उन्मुक्त चंद को रणजी ट्रॉफी सत्र के पहले दो मैचों में विराट कोहली और गौतम गंभीर के उपलब्ध न होने के कारण दिल्ली की रणजी टीम का कप्तान बनाया गया है।
         
दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) के उपाध्यक्ष चेतन चौहान ने गुरुवार को जारी एक बयान में बताया कि रणजी ट्रॉफी चयन समिति की यहां बैठक हुई जिसमें असम और महाराष्ट्र के खिलाफ पहले दो मैचों के लिए दिल्ली की 15 सदस्‍यीय टीम का चयन किया गया। 
          
बैठक में यह फैसला किया गया है कि विराट पूरे सत्र के लिए टीम के कप्तान और गंभीर उपकप्तान रहेंगे, लेकिन ये दोनों खिलाड़ी न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में व्यस्त होने के कारण उपलब्ध नहीं हैं, इसलिए उन्मुक्त को इन दो मैचों के लिए टीम की कमान सौंपी गई है।
          
दिल्ली को अपना पहला मैच छह से नौ अक्टूबर तक बड़ौदा में असम के खिलाफ खेलना है। दिल्ली का दूसरा मैच 13 से 16 अक्टूबर तक मुंबई में महाराष्ट्र के खिलाफ होगा। दिल्ली का फिरोजशाह कोटला में दो अक्टूबर तक अभ्यास जारी रहेगा और टीम बड़ौदा के लिए तीन अक्टूबर को रवाना होगी। 
         
खिलाड़ियों को शुक्रवार को कोटला मैदान में मुख्य कोच भास्कर पिल्लै को रिपोर्ट करना होगा। टीम के साथ शंकर सैनी मैनेजर के रूप में और अमित भंडारी सहायक कोच के रूप में जाएंगे। 
 
टीम इस प्रकार है : 
उन्मुक्त चंद (कप्तान), वैभव रावल, मिलिंद कुमार, नीतीश राणा, मनन शर्मा, ध्रुव शौरी, ॠषभ पंत (विकेटकीपर), मोहित शर्मा, पुलकित नारंग, वरुण सूद, परविंदर अवाना, नवदीप सैनी, प्रदीप सांगवान, पवन सुयाल और विकास टोकस। 
(वार्ता)
Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख