Hanuman Chalisa

थरंगा ने कहा- कप्तानी छोड़ने का कोई कारण नहीं

Webdunia
सोमवार, 4 सितम्बर 2017 (13:24 IST)
उपुल थरंगा ने सोमवार को कहा कि भारत के हाथों वनडे श्रृंखला में 0-5 से हार के बावजूद वह श्रीलंका की वनडे टीम की कप्तानी नहीं छोड़ेंगे।
 
थरंगा ने कहा, ‘कप्तानी छोड़ने का कोई कारण नहीं है। अगली चयन समिति तय करेगी कि हम आगे कैसे बढेंगे। हमने अच्छा नहीं खेला। पिछले दो साल में हमने अच्छा नहीं खेला। ये खिलाड़ी ही इस दौर से बाहर निकालेंगे। हमें बेहतर रणनीति के साथ उन क्षेत्रों को तलाशना होगा जिनमें सुधार की जरूरत है।’
 
उन्होंने कहा, ‘यहां पारदर्शिता का अभाव है। हमने अच्छी बल्लेबाजी, गेंदबाजी या क्षेत्ररक्षण नहीं किया। हम हर विभाग में पिछड़ गए। मैं अपने बल्लेबाजों से निराश हूं। भारत लगातार अच्छा खेल रहा था लेकिन हम बड़े स्कोर नहीं बना सके। भारतीय शीर्षक्रम ने काफी रन बनाए।’
 
थरंगा ने कहा, ‘हमने कई गलतियां की। बल्लेबाज बड़ा स्कोर नहीं बना सके। पांच मैचों के बाद भी हम 250 रन के पार नहीं जा सके। मैं इससे निराश हूं। ऐसी बल्लेबाजी चिंता का सबब है। आखिरी सात विकेट हमने 53 रन के भीतर गंवा दिए। ऐसा बार बार हो रहा है और इन गलतियों में सुधार करना होगा।’ (भाषा)

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख