जयसूर्या की जगह ली थी इस श्रीलंकाई ओपनर ने, आज किया क्रिकेट को अलविदा

Webdunia
मंगलवार, 23 फ़रवरी 2021 (18:56 IST)
कोलंबो:श्रीलंका के अनुभवी सलामी बल्लेबाज उपुल थरंगा ने मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया। अपने 15 वर्ष के करियर में उन्होंने थोड़े समय के लिये श्रीलंकाई टीम की कमान भी संभाली थी। स्थायी तौर पर उपुल थरंगाको सलामी बल्लेबाजी सनथ जयसूर्या के संन्यास के बाद थमाई गई। कुछ मौकों पर उन्होंने भी जयसूर्या के साथ बल्लेबाजी की। सनथ की अनुपस्थिती में थरंगा ने यह जिम्मेदारी बखूबी निभाई।
 
छत्तीस वर्ष के थरंगा 2017 में जुलाई से नवंबर तक कप्तान थे। उन्होंने श्रीलंका के लिये आखिरी बार 2019 के दक्षिण अफ्रीका दौरे पर खेला था।
 
थरंगा ने ट्वीट किया ,‘‘ मैने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने का फैसला लिया है।’’थरंगा ने श्रीलंका के लिये 31 टेस्ट खेलकर 21. 89 की औसत से 1754 रन बनाये जिसमें तीन शतक और आठ अर्धशतक शामिल हैं।
<

I have decided to retire from international cricket  pic.twitter.com/xTocDusW8A

— Upul Tharanga (@upultharanga44) February 23, 2021 >
उन्होंने अहमदाबाद में दिसंबर 2005 में भारत के खिलाफ पहला टेस्ट खेला और आखिरी टेस्ट भी 2017 में भारत के ही खिलाफ खेला था।
 
बायें हाथ के बल्लेबाज थरंगा वनडे क्रिकेट में अधिक सफल रहे जिसमें उन्होंने 235 मैचों में 33. 74 की औसत से 6951 रन बनाये। इसमें 15 शतक और 37 अर्धशतक शामिल थे। उन्होंने 26 टी20 मैचों में 407 रन भी बनाये ।
 
थरंगा ने कहा ,‘‘ हर अच्छी चीज का अंत होता है और अब मेरे लिये भी 15 बरस के अपने अंतरराष्ट्रीय करियर पर विराम लगाने का समय आ गया है।’’
 
उन्होंने कहा ,‘‘ इस सफर में अच्छी यादें बनी और गहरी दोस्ती भी। मैं श्रीलंका क्रिकेट को धन्यवाद देना चाहता हूं जिसने हमेशा मुझ पर भरोसा जताया। मैं क्रिकेटप्रेमी प्रशंसकों , दोस्तों और अपने परिवार को भी धन्यवाद देना चाहता हूं।’’

उनके सन्यांस की खबर सुनने के बाद पूर्व और वर्तमान श्रीलंकाई टीम के सदस्य ने उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाए दी। ऑलराउंडर ऐंजलो मैथ्यूज, पूर्व तेज गेंदबाज फरवेज महारूफ, धनुष्का गुणथिलका, धमिका प्रसाद, विकेटकीपर और बल्लेबाज दिनेश चांदीमल, नमल राजपक्षा और स्पिनर अकीला धनन्जया ने उनको श्रीलंका क्रिकेट के लिए अपनी सेवाएं देने के लिए धन्यवाद कहा।(भाषा) 
Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया