Hanuman Chalisa

अलग होगा नागपुर की नई पिच का मिजाज

Webdunia
शनिवार, 30 सितम्बर 2017 (15:46 IST)
नागपुर। वीसीए स्टेडियम की पिच भले ही पिछले 2 साल से भले ही सर्वश्रेष्ठ पिचों में शुमार नहीं होती रही हो लेकिन क्यूरेटर प्रवीण हिंगणिकर का कहना है कि नई पिच पर रोमांचक क्रिकेट की सौगात देखने को मिलेगी।भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच यहां आखिरी वनडे 4 साल पहले खेला गया था जिसमें मेजबान टीम ने 350 रनों के लक्ष्य का पीछा किया था। पहले इस पिच पर काफी रन बनते थे लेकिन बाद में यह धीमी होती चली गई।
 
2 साल पहले आईसीसी ने इस पिच को खराब रेटिंग दी थी जब भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 3 दिन के भीतर हरा दिया था। पिछले साल टी-20 विश्व कप में भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ यहां 79 रनों पर आउट हो गई थी। पिछला अंतरराष्ट्रीय मैच यहां 8 महीने पहले खेला गया था लेकिन इसमें भी काफी रन नहीं बने
 
हिंगणिकर ने कहा कि वह सब अतीत की बात है। हम अपनी खोई लय हासिल कर लेंगे। उन्होंने कहा कि उछाल ज्यादा नहीं होगा लेकिन गेंदबाजों को उछाल मिलेगा। यह अच्छी पिच होगी और दर्शकों को अच्छी क्रिकेट देखने को मिलेगी। इस पर पहले से ज्यादा रन बनेंगे। उन्होंने कहा कि पिच को लेकर पिछली आलोचना को देखते हुए उन पर कोई अतिरिक्त दबाव नहीं था। 
 
उन्होंने कहा कि यह अच्छा मैदान था और पिच भी 2015 तक उम्दा थी लेकिन उसके बाद से खराब होती चली गई। हमने मार्च में पिच बदल दी है और इस बार इसका मिजाज अलग होगा। हमने इसकी मिट्टी पूरी तरह से बदल दी है। अब इस पर अच्छी स्थानीय मिट्टी है। (भाषा)

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

T-20I WorldCup के मैन ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल के मैन ऑफ द मैच के बीच छिड़ी एक दिलचस्प जंग

CSK की 7वीं लगातार हार, Thala For a Reason टीम को हुआ क्या?

बिना हाथ पांव के पायल ने शीतल को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण जीता, भारत बैंकॉक पैरा तीरंदाजी में शीर्ष पर

मुझसे जलते हैं, एजेंडा है : अंजिक्य रहाणे का जोरदार जवाब, आंकड़े देख सोच में पड़ जाएंगे आप भी

मरियम पर तंज कसना भारी पड़ा नसीम को, 72 हजार डॉलर का लगा जुर्माना

अगला लेख