दिल्ली का क्वार्टर फाइनल मुकाबला आंध्र से

Webdunia
रविवार, 18 फ़रवरी 2018 (23:49 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली का विजय हजारे ट्रॉफी एकदिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में आंध्र से दिल्ली के पालम मैदान में मुकाबला होगा। विजय हजारे ट्रॉफी के ग्रुप मैच शनिवार को पूरे हो जाने के बाद नॉक आउट दौर के लिए लाइन अप तय हो गई है।


नॉक आउट दौर क्वार्टरफाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल दिल्ली में 21 फरवरी से 27 फरवरी तक खेले जाएंगे। चारों ग्रुप से शीर्ष दो- दो टीमों ने क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई है। ग्रुप ए से बड़ौदा 20 अंक और कर्नाटक 18, ग्रुप बी से महाराष्ट्र 18 और दिल्ली 16,  ग्रुप सी से आंध्र 24 और मुंबई 16 तथा ग्रुप डी से हैदराबाद 20 और सौराष्ट्र 16 ने क्वार्टर फाइनल में स्थान बनाया।

इन आठों टीमों में आंध्र एकमात्र ऐसी टीम रही जिसने अपने सभी छह ग्रुप मैच जीते। पहले दो क्वार्टर फाइनल 21 फरवरी को और अगले दो क्वार्टर फाइनल 22 फरवरी को खेले जाएंगे। सेमीफाइनल 24 और 25 फरवरी को फिरोजशाह कोटला मैदान में होंगे जबकि फाइनल 27 फरवरी को फिरोजशाह कोटला मैदान में होगा।
नॉक आउट दौर का कार्यक्रम इस प्रकार है-
21 फरवरी- पहला क्वार्टर फाइनल: हैदराबाद बनाम कर्नाटक- फिरोजशाह कोटला मैदान  
21 फरवरी- दूसरा क्वार्टर फाइनल: मुंबई बनाम महाराष्ट्र - पालम मैदान
22 फरवरी- तीसरा क्वार्टर फाइनल: बड़ौदा बनाम सौराष्ट्र- फिरोजशाह कोटला मैदान  
22 फरवरी- चौथा क्वार्टर फाइनल: दिल्ली बनाम आंध्र - पालम मैदान
24 फरवरी- पहला सेमीफाइनल: फिरोजशाह कोटला मैदान
25 फरवरी- दूसरा सेमीफाइनल: फिरोजशाह कोटला मैदान
27 फरवरी- फाइनल: फिरोजशाह कोटला मैदान  (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख