Hanuman Chalisa

फेडरर ने दिमित्रोव को हराकर 97वां करियर खिताब जीता

Webdunia
रविवार, 18 फ़रवरी 2018 (23:31 IST)
रोटरडम। बीस बार के ग्रैंडस्लैम चैम्पियन रोजर फेडरर ने रविवार को यहां एबीएन एमरो वर्ल्ड टूर्नामेंट के फाइनल में ग्रिगोर दिमित्रोव को एक घंटे से भी कम समय में 6-2, 6-2 से हराकर अपने करियर का 97वां खिताब जीत लिया।

फेडरर ने इस तरह दिमित्रोव पर सात भिड़ंत में सातवीं जीत दर्ज की, जिन्हें एक समय इस स्विस स्टार के खेलने की शैली की वजह से ‘बेबी फेड’ भी कहा जाता था।

फेडरर का यह रोटरडम टूर्नामेंट में तीसरी ट्राफी थी जो उन्होंने विश्व रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंचने के एक दिन बाद हासिल की। उन्होंने सेमीफाइनल में जीत से पांच साल से ज्यादा समय के बाद विश्व रैंकिंग में पहले स्थान पर वापसी की। यह 36 वर्षीय स्विस स्टार कल अपडेट होने वाली रैंकिंग में अधिकारिक रूप से शीर्ष पर वापसी करेगा। फेडरर ने कहा कि उनका अगला लक्ष्य अब 100 करियर खिताब जीतने का है, आज वह जिसके करीब पहुंच गए। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

T-20I WorldCup के मैन ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल के मैन ऑफ द मैच के बीच छिड़ी एक दिलचस्प जंग

CSK की 7वीं लगातार हार, Thala For a Reason टीम को हुआ क्या?

बिना हाथ पांव के पायल ने शीतल को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण जीता, भारत बैंकॉक पैरा तीरंदाजी में शीर्ष पर

मुझसे जलते हैं, एजेंडा है : अंजिक्य रहाणे का जोरदार जवाब, आंकड़े देख सोच में पड़ जाएंगे आप भी

मरियम पर तंज कसना भारी पड़ा नसीम को, 72 हजार डॉलर का लगा जुर्माना

अगला लेख