Hanuman Chalisa

अंडर 16 क्रिकेट टूर्नामेंट : हरियाणा के लड़कों ने झारखंड को हराकर विजय मर्चेंट ट्रॉफी जीती

Webdunia
बुधवार, 16 जनवरी 2019 (19:25 IST)
मुलापडु (आंध्रप्रदेश)। हरियाणा ने नई गेंद के गेंदबाज विवेक कुमार और अनुज ठकराल के प्रयासों से फाइनल में पहली पारी के आधार पर बढ़त की बदौलत झारखंड को हराकर विजय मर्चेंट ट्रॉफी अपने नाम की। राष्ट्रीय अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में हरियाणा ने अहान पोद्दार के 177 गेंदों में 10 चौकों और 57 रनों की मदद से पहली पारी में 247 रन बनाए।
 
 
झारखंड के अभिषेक ने 48 रन देकर 6 विकेट हासिल किए लेकिन हरियाणा के तेज गेंदबाज विवेक (59 रन देकर 5 विकेट) और अनुज (53 रन देकर 5 विकेट) की बदौलत प्रतिद्वंद्वी टीम को 66.1 ओवरों में 186 रनों पर समेट दिया। यह 61 रनों की बढ़त अंत में निर्णायक साबित हुई, क्योंकि हरियाणा ने पारी घोषित करने से पहले 163.1 ओवर में 9 विकेट पर 502 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।
 
दूसरी पारी में पीयूष दहिया (64), निशांत सिंधू (53), पार्थ वत्स (70), युवराज सिंह (93) और सर्वेश रोहिल्ला (60) ने अर्द्धशतकीय पारियां खेलीं। अंपायर के खेल रोकने तक झारखंड ने दूसरी पारी में 3 विकेट गंवाकर 93 रन बना लिए थे। इस जीत का श्रेय हरियाणा क्रिकेट संघ के जूनियर विकास कार्यक्रम को दिया जा सकता है जिसने हाल में ग्लेन मैकग्रा को नियुक्त किया था जिन्होंने प्रतिभाशाली उम्र ग्रुप के तेज गेंदबाजों के लिए एक वर्कशॉप आयोजित की थी और राज्य की प्रतिभाओं की प्रशंसा की थी। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

T-20I WorldCup के मैन ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल के मैन ऑफ द मैच के बीच छिड़ी एक दिलचस्प जंग

CSK की 7वीं लगातार हार, Thala For a Reason टीम को हुआ क्या?

बिना हाथ पांव के पायल ने शीतल को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण जीता, भारत बैंकॉक पैरा तीरंदाजी में शीर्ष पर

मुझसे जलते हैं, एजेंडा है : अंजिक्य रहाणे का जोरदार जवाब, आंकड़े देख सोच में पड़ जाएंगे आप भी

मरियम पर तंज कसना भारी पड़ा नसीम को, 72 हजार डॉलर का लगा जुर्माना

अगला लेख