Hanuman Chalisa

चैपल, क्लार्क ने की कोहली की रणनीति की आलोचना

Webdunia
बुधवार, 7 जनवरी 2015 (22:40 IST)
सिडनी। कप्तान के रूप में अपना केवल दूसरा टेस्ट मैच खेल रहे विराट कोहली की चौथे और आखिरी टेस्ट मैच के दौरान गेंदबाजी में बदलाव करने की रणनीति को लेकर बुधवार को ऑस्ट्रेलिया के इयान चैपल और माइकल क्लार्क ने आलोचना की। 
पूर्व कप्तान चैपल और एडिलेड में पहले टेस्ट मैच में कप्तानी करने के बाद हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण बाकी मैचों से हटने वाले क्लार्क ने कमेंट्री करते हुए कहा कि वे कोहली की क्षेत्ररक्षण सजाने के तरीके और गेंदबाजी में बदलाव से चकित थे। 
 
पहले दिन चाय के विश्राम के बाद तीनों तेज गेंदबाजों मोहम्मद शमी, उमेश यादव और भुवनेश्वर कुमार को एक-एक ओवर के स्पैल के बुलाया गया जबकि दूसरे छोर से रविचंद्रन अश्विन ने गेंद थाम रखी थी। 
 
चैपल ने कहा कि गेंदबाजों को केवल एक ओवर देने से कोहली की अधीरता का पता चलता है। उन्होंने ‘सिडनी मार्निंग हेरल्ड’ से कहा, इससे गेंदबाजों को लेकर अधीरता का संदेश पता चलता है। और मुझे लगता है कि यह भी खराब गेंदबाजी का कारण बना। लेकिन मैं इस तरह की अधीरता को नहीं समझ पाया। एक ओवर के स्पैल से गेंदबाजों को कोई मौका नहीं मिलता है। क्लार्क भी कोहली की रणनीति से नाखुश दिखे। 
 
उन्होंने कहा, मुझे नहीं लगता कि मैं आपको इसका कारण बताऊं कि विराट ने ऐसा क्यों किया। छोटे प्रारूपों जैसे कि टी20 क्रिकेट में एक ओवर का स्पैल चल सकता है ताकि बल्लेबाज किसी एक गेंदबाज को नहीं समझ पाए, लेकिन टेस्ट मैचों में मैं इसका वास्तविक कारण नहीं जानता। हो सकता है कि वह कुछ विकेट हासिल करने के लिए अलग से कुछ करना चाहता हो। (भाषा)
  
Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

T-20I WorldCup के मैन ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल के मैन ऑफ द मैच के बीच छिड़ी एक दिलचस्प जंग

CSK की 7वीं लगातार हार, Thala For a Reason टीम को हुआ क्या?

बिना हाथ पांव के पायल ने शीतल को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण जीता, भारत बैंकॉक पैरा तीरंदाजी में शीर्ष पर

मुझसे जलते हैं, एजेंडा है : अंजिक्य रहाणे का जोरदार जवाब, आंकड़े देख सोच में पड़ जाएंगे आप भी

मरियम पर तंज कसना भारी पड़ा नसीम को, 72 हजार डॉलर का लगा जुर्माना