Hanuman Chalisa

कोहली को सपने जैसी लगती है 'करियर' की प्रगति

Webdunia
शनिवार, 19 सितम्बर 2015 (20:19 IST)
नई दिल्ली। भारतीय टेस्ट कप्तान विराट कोहली ने शनिवार को कहा कि मलेशिया में 2008 में आईसीसी अंडर 19 विश्व कप जीत के साथ शुरू हुई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की अपनी शानदार यात्रा को जब वे पीछे मुड़कर देखते हैं तो उन्हें विश्वास ही नहीं होता कि यह हकीकत है।
कोहली ने कहा, अगर आप ईमानदारी से मुझसे पूछो तो मैंने कभी इन चीजों के बारे में नहीं सोचा। कभी-कभी मैं अकेला अपने कमरे में बैठा होता हूं और पिछले सात साल में जो हुआ उसके बारे में सोचता हूं तो यह सपने की तरह लगता है। 
 
भारतीय टेस्ट कप्तान कोहली ने कहा, जिन लोगों के साथ मैं खेल पाया, टीम के साथ जो लम्हे मैं साझा कर पाया और अब टेस्ट कप्तानी मिलना, इसकी मैंने कभी कल्पना नहीं की थी। 
 
उन्होंने कहा, यह मेरे लिए सबक है। अगर आप कड़ी मेहनत करो, आपको जो जीवन में मिला उसके लिए आभार जताओ तो भगवान आपको और अधिक देता है। यह पूछने पर कि क्या दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आगामी श्रृंखला में टेस्ट टीम की कप्तानी को लेकर नर्वस हैं तो कोहली ने कहा, बिलकुल भी नहीं। 
 
उन्होंने कहा, यह अतीत में मैंने जो किया उससे कुछ भी अलग नहीं है। हम समान तरीके से तैयारी करते हैं और समान मानसिकता के साथ श्रृंखला में उतरते हैं। कोहली ने साथ कि दक्षिण अफ्रीकी टीम के किसी भी खिलाड़ी का नाम लेने से इनकार किया जिस पर मेजबान टीम विशेष तौर पर ध्यान देगी।
 
उन्होंने कहा, सभी मजबूत खिलाड़ी हैं और आप किसी को अलग से नहीं देख सकते। पूरी टीम को एक ही तरह से सम्मान दिया जाना चाहिए। (भाषा) 
Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

T-20I WorldCup के मैन ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल के मैन ऑफ द मैच के बीच छिड़ी एक दिलचस्प जंग

CSK की 7वीं लगातार हार, Thala For a Reason टीम को हुआ क्या?

बिना हाथ पांव के पायल ने शीतल को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण जीता, भारत बैंकॉक पैरा तीरंदाजी में शीर्ष पर

मुझसे जलते हैं, एजेंडा है : अंजिक्य रहाणे का जोरदार जवाब, आंकड़े देख सोच में पड़ जाएंगे आप भी

मरियम पर तंज कसना भारी पड़ा नसीम को, 72 हजार डॉलर का लगा जुर्माना