Hanuman Chalisa

विराट ने अपना बल्ला क्रिस गेल फाउंडेशन को सौंपा

Webdunia
गुरुवार, 18 मई 2017 (08:03 IST)
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने अपना खास बल्ला क्रिस गेल फाउंडेशन को दान किया है। 
 
क्रिस गेल फाउंडेशन ने बुधवार को अपने ट्विटर पेज पर बल्ले के साथ एक वीडियो पोस्ट किया है। विराट ने अपना यह बल्ला नीलामी के लिए फांउडेशन को दिया है ताकि इसकी नीलामी की राशि से फाउंडेशन की मदद की जा सके। 
 
आईपीएल टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान विराट ने बल्ले पर लिखा कि यह बल्ला मेरे खास बल्लों में से एक है और मैं इसे क्रिस गेल फाउंडेशन को सौंप रहा हूं। मेरी शुभकामनाएं फाउंडेशन के साथ हैं। भारतीय कप्तान ने बल्ले पर अपना हस्ताक्षर भी किया है। 
 
विराट का यह बल्ला 6 जून को लंदन में नीलाम किया जाएगा। इस अवसर पर पूर्व इंग्लिश कप्तान केविन पीटरसन, भारतीय ऑलराउंडर युवराज सिंह और अन्य क्रिकेटर भी मौजूद रहेंगे। विराट और वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस आईपीएल में बेंगलुरु के लिए खेलते हैं। लेकिन टीम इस बार 14 मैचों से में 3 मैच ही जीत पाई। (वार्ता)

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख