Hanuman Chalisa

विराट कोहली के लिए पाकिस्तान में रन बनाना चुनौतीपूर्ण

Webdunia
बुधवार, 7 फ़रवरी 2018 (15:55 IST)
लाहौर। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के मुख्य कोच मिकी आर्थर ने कहा है कि भारत के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली भले ही बेहतरीन फार्म में हों लेकिन पाकिस्तान की ज़मीन पर उनके लिए रन बनाना चुनौतीपूर्ण होगा।
 
विराट दुनिया के बेहतरीन बल्लेबाज़ों में शुमार हैं और पिछले सत्र में भी उन्होंने सभी प्रारूपों में कमाल का खेल दिखाया था। हालांकि आर्थर का मानना है कि भारतीय कप्तान के लिए पाकिस्तान की ज़मीन पर रन बटोरना चुनौतीपूर्ण होगा। उन्होंने कहा कि विराट कमाल के खिलाड़ी हैं लेकिन हमारी टीम उनके लिए पाकिस्तान में रन बनाना कठिन बना सकती है।
 
आर्थर ने कहा कि विराट को सभी टीमों के खिलाफ हर प्रारूप में रन बनाते देखना बहुत रोमांचक है, लेकिन हमारे गेंदबाज़ उनके लिए यह काम मुश्किल कर सकते हैं। विराट ने हाल ही में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज़ में अपना 33वां शतक बनाया था। हालांकि भारतीय कप्तान ने कभी पाकिस्तान में क्रिकेट नहीं खेला है।
 
विराट को हाल ही में आईसीसी की ओर से वर्ष का सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर चुना गया है। विराट सर गारफील्ड सोबर्स ट्रॉफी पाने वाले चौथे भारतीय क्रिकेटर हैं। यह उपलब्धि उनसे पहले सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़ और रविचंद्रन अश्विन को मिली है। विराट को इसके अलावा वर्ष 2017 का भी सर्वश्रेष्ठ वनडे बल्लेबाज़ चुना गया है। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

T-20I WorldCup के मैन ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल के मैन ऑफ द मैच के बीच छिड़ी एक दिलचस्प जंग

CSK की 7वीं लगातार हार, Thala For a Reason टीम को हुआ क्या?

बिना हाथ पांव के पायल ने शीतल को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण जीता, भारत बैंकॉक पैरा तीरंदाजी में शीर्ष पर

मुझसे जलते हैं, एजेंडा है : अंजिक्य रहाणे का जोरदार जवाब, आंकड़े देख सोच में पड़ जाएंगे आप भी

मरियम पर तंज कसना भारी पड़ा नसीम को, 72 हजार डॉलर का लगा जुर्माना

अगला लेख