Hanuman Chalisa

कमिन्स ने कहा कि विराट कोहली चुप रहते हैं तो हैरानी होगी

Webdunia
रविवार, 18 नवंबर 2018 (21:09 IST)
मेलबोर्न। विराट कोहली ने हाल में कहा था कि उन्हें अब किसी खिलाड़ी से भिड़ने में दिलचस्पी नहीं है लेकिन ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिन्स को इस पर विश्वास नहीं हो रहा है और उन्होंने कहा कि भारतीय कप्तान की छींटाकशी के लिए उनके खिलाड़ियों को तैयार रहना चाहिए।
 
 
ऑस्ट्रेलिया रवाना होने से पहले कोहली ने कहा कि उन्हें मुकाबले के अहसास के लिए अब टकराव की जरूरत नहीं है, लेकिन कमिन्स ऐसा नहीं मानते। कमिन्स ने फेयरफैक्स मीडिया से कहा कि मैंने उसे मीडिया से ऐसी बातें करते हुए सुना है कि वह छींटाकशी नहीं करेगा लेकिन वह ऐसा नहीं करता है तो मुझे हैरानी होगी।
 
उन्होंने कहा कि वह बेहद प्रतिस्पर्धी है और वह वास्तव में उससे कामयाब होता है। हम इसके लिए तैयार रहेंगे। हमें प्रतिस्पर्धी बने रहना है। हम उसके साथ अन्य खिलाड़ियों जैसा ही व्यवहार करेंगे। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

T-20I WorldCup के मैन ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल के मैन ऑफ द मैच के बीच छिड़ी एक दिलचस्प जंग

CSK की 7वीं लगातार हार, Thala For a Reason टीम को हुआ क्या?

बिना हाथ पांव के पायल ने शीतल को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण जीता, भारत बैंकॉक पैरा तीरंदाजी में शीर्ष पर

मुझसे जलते हैं, एजेंडा है : अंजिक्य रहाणे का जोरदार जवाब, आंकड़े देख सोच में पड़ जाएंगे आप भी

मरियम पर तंज कसना भारी पड़ा नसीम को, 72 हजार डॉलर का लगा जुर्माना

अगला लेख