Hanuman Chalisa

कोहली के बारे में इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन बोले, मैंने इनसे बेहतर खिलाड़ी नहीं देखा

Webdunia
सोमवार, 17 दिसंबर 2018 (11:06 IST)
पर्थ। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन का मानना है कि भारतीय कप्तान विराट कोहली तीनों प्रारूपों में सचिन तेंदुलकर, ब्रायन लारा और रिकी पोंटिंग जैसे महान खिलाड़ियों से बेहतर बल्लेबाज हैं।
 
वॉन ने फॉक्सस्पोर्ट्स में अपने कॉलम में लिखा कि मैंने इतना बेहतर खिलाड़ी कभी नहीं देखा है। मैं सचिन तेंदुलकर, ब्रायन लारा या रिकी पोंटिंग का निरादर नहीं कर रहा हूं लेकिन खेल के सभी तीनों प्रारूपों में मैंने इतना बेहतर खिलाड़ी नहीं देखा है।
 
उन्होंने कहा कि उसके पास इतनी काबिलियत है और जब लक्ष्य पीछा करने का दबाव झेलने की बात आती है तो मानसिक रूप से वह काफी दृढ़ है। वह यह सब उम्मीदों और प्रशंसा के भार से निपटते हुए करता है जिसका अनुभव केवल सचिन ने ही किया होगा। वॉन ने भारत के 4 तेज गेंदबाजों के साथ उतरने की भी प्रशंसा की।
 
उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलिया के लिए इस टेस्ट मैच में अब तक चिंता की बात यही है कि भारतीयों ने घरेलू गेंदबाजों से ज्यादा पिच से असमान उछाल हासिल करने में सफलता हासिल की है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

T-20I WorldCup के मैन ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल के मैन ऑफ द मैच के बीच छिड़ी एक दिलचस्प जंग

CSK की 7वीं लगातार हार, Thala For a Reason टीम को हुआ क्या?

बिना हाथ पांव के पायल ने शीतल को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण जीता, भारत बैंकॉक पैरा तीरंदाजी में शीर्ष पर

मुझसे जलते हैं, एजेंडा है : अंजिक्य रहाणे का जोरदार जवाब, आंकड़े देख सोच में पड़ जाएंगे आप भी

मरियम पर तंज कसना भारी पड़ा नसीम को, 72 हजार डॉलर का लगा जुर्माना

अगला लेख