Hanuman Chalisa

जीत से गद्-गद् कप्तान विराट कोहली बोले, लगातार 3 जीत अद्भुत प्रदर्शन!

Webdunia
सोमवार, 28 जनवरी 2019 (17:22 IST)
माउंट मौंगानुई। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने न्यूजीलैंड को तीसरे वनडे में हराने के बाद सोमवार को कहा कि कीवी जमीन पर लगातार 3 मैच जीतना वाकई अद्भुत प्रदर्शन है।
 
 
कप्तान ने तीसरे वनडे में 7 विकेट से मिली जीत के बाद कहा कि वे इस जीत से काफी उत्साहित हैं। इस जीत से भारत ने 5 मैचों की एकदिवसीय सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली है। विराट ने कहा कि कमाल है, हमने लगातार 3 मैच जीते हैं। टीम का इस तरह का प्रदर्शन वाकई संतोष देने वाला है।
 
ऑस्ट्रेलिया दौरे के व्यस्त दौरे के बाद आराम किए बगैर हम यहां जीते। लगातार 3 मैच जीतने के बाद अब मैं थोड़ा आराम कर सकता हूं। विराट को वनडे सीरीज के शेष 2 मैचों और उसके बाद ट्वंटी-20 सीरीज से विश्राम दिया गया है। उभरती प्रतिभाओं में विराट ने युवा बल्लेबाज शुभमन गिल की तारीफ करते हुए कहा कि मैंने शुभमन को नेट्स पर बल्लेबाजी करते हुए देखा है, मैं 19 वर्ष की उम्र में उसके 10 प्रतिशत जितना भी नहीं खेल सकता था।
 
मैच में 41 देकर 3 विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए 'मैन ऑफ द मैच' का खिताब दिया गया। मैच के बाद उन्होंने कहा कि हवा के विपरीत गेंदबाजी करना मुश्किलभरा होता है लेकिन किसी को तो अपना काम करना है और यह भी खेल का एक हिस्सा है। गौरतलब है कि नेपियर में खेले गए पहले वनडे मैच में भी शमी को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए 'मैन ऑफ द मैच' का पुरस्कार दिया गया था। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

T-20I WorldCup के मैन ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल के मैन ऑफ द मैच के बीच छिड़ी एक दिलचस्प जंग

CSK की 7वीं लगातार हार, Thala For a Reason टीम को हुआ क्या?

बिना हाथ पांव के पायल ने शीतल को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण जीता, भारत बैंकॉक पैरा तीरंदाजी में शीर्ष पर

मुझसे जलते हैं, एजेंडा है : अंजिक्य रहाणे का जोरदार जवाब, आंकड़े देख सोच में पड़ जाएंगे आप भी

मरियम पर तंज कसना भारी पड़ा नसीम को, 72 हजार डॉलर का लगा जुर्माना

अगला लेख