Hanuman Chalisa

विराट कोहली ने पहले वनडे की जीत का श्रेय एमएस धोनी और केदार जाधव को दिया

Webdunia
रविवार, 3 मार्च 2019 (17:40 IST)
हैदराबाद। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के पहले वनडे में 6 विकेट से मिली जीत का श्रेय केदार जाधव और महेन्द्र सिंह धोनी की बेहतरीन बल्लेबाजी के अलावा गेंदबाजों को दिया है।
 
मैच के बाद विराट ने कहा कि यह एक मुश्किल मैच था। विकेट से ज्यादा मदद नहीं मिली इसके बावजूद हमने अच्छी गेंदबाजी की। हमारे पास अनुभवी महेन्द्र सिंह धोनी और केदार जाधव जैसे बल्लेबाज हैं। दोनों बल्लेबाजों के बीच हुई साझेदारी शानदार थी। यह जीत एक टीम के तौर पर हमारा संपूर्ण प्रदर्शन था।
 
भारतीय कप्तान ने कहा कि हमारा स्कोर जब 95 रनों पर 3 विकेट था, तो मैंने रवि भाई से बात की। उस समय केदार और धोनी बल्लेबाजी कर रहे थे। दोनों ही बल्लेबाजों ने जिम्मेदारी लेते हुए शानदार बल्लेबाजी कर टीम को यह जीत दिलाई। उन्हें ऐसा करते हुए देखना बहुत ही अच्छा लगा।
 
स्ट्रीट स्मार्ट क्रिकेटर केदार जाधव (नाबाद 81) और विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी (नाबाद 59) के शानदार अर्द्धशतकों तथा उनके बीच 5वें विकेट के लिए 141 रनों की अविजित साझेदारी की बदौलत भारत ने शनिवार को ऑस्ट्रेलिया को पहले वनडे में 6 विकेट से हराकर 5 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

T-20I WorldCup के मैन ऑफ द टूर्नामेंट और फाइनल के मैन ऑफ द मैच के बीच छिड़ी एक दिलचस्प जंग

CSK की 7वीं लगातार हार, Thala For a Reason टीम को हुआ क्या?

बिना हाथ पांव के पायल ने शीतल को हराकर उलटफेर करते हुए स्वर्ण जीता, भारत बैंकॉक पैरा तीरंदाजी में शीर्ष पर

मुझसे जलते हैं, एजेंडा है : अंजिक्य रहाणे का जोरदार जवाब, आंकड़े देख सोच में पड़ जाएंगे आप भी

मरियम पर तंज कसना भारी पड़ा नसीम को, 72 हजार डॉलर का लगा जुर्माना

अगला लेख