suvichar

विराट कोहली ने कहा- भीड़ के मनोरंजन नहीं देश के लिए खेलता हूं क्रिकेट

Webdunia
शनिवार, 7 दिसंबर 2019 (10:58 IST)
हैदराबाद। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने शुक्रवार को कहा कि वे ऐसे खिलाड़ी नहीं हैं, जो भीड़ का मनोरंजन करने के लिए हवा में शॉट खेलते हैं बल्कि अपना काम करना चाहते हैं और देश के लिए मैच जीतना चाहते हैं।
ALSO READ: विराट कोहली फिर बने नंबर 1, स्टीवन स्मिथ को पछाड़ा
वेस्टइंडीज के साथ पहले टी-20 अंतराष्ट्रीय मैच में कोहली ने करियर के सर्वश्रेष्ठ 94 नाबाद रन बनाए जिसकी बदौलत भारत ने 6 विकेटों से जीत दर्ज की। मैच के बाद कोहली ने कहा कि वे छोटे प्रारूप में भी जल्दबाजी में क्रिकेट नहीं खेलना चाहते।
 
कोहली ने कहा कि जब भी मैं टी-20 क्रिकेट खेलता हूं तो ऐसे नहीं खेलता कि भीड़ का मनोरंजन करने के लिए हवा में गेंद खेलूं। मैं अपना काम करने पर ध्यान केंद्रित रखता हूं। टीम के रूप में हमारी मजबूती पारी के उत्तरार्द्ध में तेजी से खेलना है।
 
उन्होंने कहा कि मैं अपना खेल नहीं बदलना चाहता, क्योंकि मैं तीनों प्रारूप में खेलता हूं। मैं तीनों प्रारूपों में योगदान करना चाहता हूं। मैं प्रारूप विशेषज्ञ नहीं बनना चाहता।  (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

10 हार, 3 सीरीज गंवाई, भारतीय जमीन पर 21वीं सदी के सबसे खराब टेस्ट कोच

WTC Points Table में भारत पाकिस्तान से भी नीचे खिसका

INDvsSA ODI मैच पहली बार खेला गया इस नियम से, बल्लेबाजों को हुआ फायदा

वैभव को नहीं उनके के दोस्त को मिली U19 टीम की कप्तानी, जो हैं CSK का ओपनर

WTC के बाद दूसरे नंबर पर यह जीत, टेम्बा बावुमा भारतीय किला फतह करने के बाद बोले

अगला लेख