विदेशी दौरों पर विराट कोहली को नहीं मिलेगा अनुष्का का साथ, BCCI का इंकार...

Webdunia
मंगलवार, 9 अक्टूबर 2018 (08:55 IST)
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली के एक आग्रह को बीसीसीआई ने ठुकरा दिया है। विराट कोहली विदेशी दौरों पर अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा को साथ रहना चाहते हैं, लेकिन क्रिकेट बोर्ड BCCI ने इसकी अनुमति देने से इंकार कर दिया है। विराट कोहली के आग्रह पर बोर्ड ने साफ इंकार करते हुए कहा है कि अब वह अपनी नीतियां नहीं बदलेगा।
 
क्या है बीसीसीआई का नियम : बीसीसीआई का नियम है कि कोई भी खिलाड़ी विदेशी दौरे के दौरान दो हफ्ते यानी 14 दिन तक अपनी पत्नी को साथ रख सकता है। आमतौर पर ये विदेश दौरा 45 दिन का होता है, जिसमें से सिर्फ 14 दिन पत्‍नी को साथ रखने की अनुमति है।
 
कोहली चाहते थे नियम में बदलाव : विराट कोहली इस नियम में बदलाव चाहते थे। कोहली चाहते हैं कि पूरे टूर के दौरान पत्‍नी को साथ ले जाने की अनुमति दी जाए।
 
पिछले दिनों भारत-इंग्लैंड सीरीज के दौरान महेंद्रसिंह धोनी, रोहित शर्मा, शिखर धवन समेत कई खिलाड़ियों की पत्‍नी कुछ समय के लिए इंग्लैंड गई थीं, लेकिन कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा भारत में ही रही थीं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख