विराट और अनुष्का के इटली में शादी करने पर भाजपा विधायक ने उठाया सवाल...

Webdunia
मंगलवार, 19 दिसंबर 2017 (22:44 IST)
गुना (मप्र)। मध्यप्रदेश के एक भाजपा विधायक ने मंगलवार को क्रिकेटर विराट कोहली के इटली में शादी करने पर उनकी देशभक्ति पर सवाल उठाया है और कहा कि दोनों (कोहली एवं अनुष्का) को भारत में ही किसी स्थान को विवाह संस्कार के लिए चुनना चाहिए था।
 
 
कौशल प्रशिक्षण केन्द्र के एक कार्यक्रम में पन्नालाल शाक्य ने कहा, विराट ने पैसा भारत में कमाया, लेकिन विवाह संस्कार करवाने के लिए उनको हिन्दुस्तान में कहीं जगह नहीं मिली। हिन्दुस्तान इतना अछूत है।
 
उन्होंने कहा, भगवान राम, भगवान कृष्ण, विक्रमादित्य, युधिष्ठिर का विवाह इसी भूमि पर हुआ है। आप सबके भी हुए होंगे या होने वाले होंगे। मगर हममें से विवाह करने के लिए कोई विदेश नहीं जाता। (कोहली) उन्होंने पैसा यहां कमाया और विवाह में अरबों रुपए वहां (इटली) खर्च किए।
 
 
उन्होंने कहा, भारत की भूमि की उनके (विराट) लिए कोई मान नहीं है। इससे स्पष्ट होता है कि वह राष्ट्रभक्त नहीं हैं। गौरतलब है कि पिछले हफ्ते इटली में भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने शादी की थी।
 
किसी का नाम लिए बगैर उन्होंने कहा, यदि आप थोड़ा भी सोचेंगे तो पाएंगे इटली के नाचने वाले यहां (भारत में) करोड़पति-अरबपति बन गए और तुम अपने देश की पूंजी को वहां ले जा रहे हो। वहां जाकर उनको धन देकर आ रहे हो। ऐसा व्यक्ति हमारा आदर्श नहीं होगा। हमारा आदर्श वह व्यक्ति होगा जो कड़ी मेहनत से धन अर्जित करेगा और देश के प्रति ईमानदार रहेगा। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

लीड्स की हार का एकमात्र सकारात्मक पहलू: बल्लेबाजी में बदलाव पटरी पर

ICC के नए टेस्ट नियम: स्टॉप क्लॉक, जानबूझकर रन पर सख्ती और नो बॉल पर नई निगरानी

बर्फ से ढंके रहने वाले इस देश में 3 महीने तक फुटबॉल स्टेडियमों को मिलेगी 24 घंटे सूरज की रोशनी

The 83 Whatsapp Group: पहली विश्वकप जीत के रोचक किस्से अब तक साझा करते हैं पूर्व क्रिकेटर्स

क्या सुनील गावस्कर के कारण दिलीप दोषी को नहीं मिल पाया उचित सम्मान?

अगला लेख