ब्रैडमैन से आगे निकले विराट, लारा के रिकॉर्ड की बराबरी

Webdunia
रविवार, 26 नवंबर 2017 (17:22 IST)
नागपुर। भारतीय कप्तान और रन मशीन विराट कोहली ने कप्तान के रूप में पांचवां दोहरा शतक जड़कर महान डॉन ब्रैडमैन को पीछे छोड़ दिया है और वेस्टइंडीज के दिग्गज खिलाड़ी ब्रायन लारा के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।
 
विराट ने श्रीलंका के खिलाफ यहां चल रहे दूसरे टेस्ट में 213 रन की बेहतरीन पारी खेली जो उनका 19वां टेस्ट शतक और पांचवां दोहरा शतक था। विराट का करियर का यह दूसरा सर्वश्रेष्ठ स्कोर भी था। विराट ने कप्तान के रूप में अपने पांचवें दोहरे शतक से वेस्टइंडीज के लारा के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली और ऑस्ट्रेलिया के ब्रैडमैन तथा माइकल क्लार्क और दक्षिण अफ्रीका के ग्रीम स्मिथ को पीछे छोड़ दिया जिनके खाते में कप्तान के रूप में चार-चार दोहरे शतक हैं।
 
वर्ष 2017 में रनों का एवरेस्ट खड़ा कर रहे विराट का इस सीरीज में यह लगातार दूसरा शतक है। उन्होंने कोलकाता में पहले टेस्ट की दूसरी पारी में भी शानदार शतक जमाया था। विराट के अब कुल 51 अंतरराष्ट्रीय शतक हो चुके हैं। विराट का इस साल नौ टेस्ट में यह चौथा शतक है। उन्होंने वन-डे में भी इस साल छ: शतक जमाए हैं। 
 
विराट के 2017 में कुल 10वां अंतरराष्ट्रीय शतक हो चुके हैं जो कि एक कैलेंडर वर्ष में किसी भी कप्तान द्वारा बनाए गए सबसे ज्यादा शतक हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग (2005 और 2006 में कुल नौ अंतरराष्ट्रीय शतक) और स्मिथ (2005 में कुल नौ अंतरराष्ट्रीय शतक) के नाम था।
 
भारत की पारी में कुल चार शतक बने। मुरली विजय ने 128, चेतेश्वर पुजारा ने 143, विराट ने 213 और रोहित शर्मा ने नाबाद 102 रन बनाए। भारतीय टेस्ट इतिहास में यह तीसरा मौका है जब एक पारी में चार शतक बने हो। भारत ने इससे पहले यह कारनामा 2010 में कोलकाता में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ और 2007 में मीरपुर में बांग्लादेश के खिलाफ किया था। भारत के शीर्ष चार बल्लेबाजों में से तीन के एक टेस्ट पारी में शतक बनाने का यह पांचवां मौका है। यह भी दिलचस्प है कि ऐसा कारनामा करने का पिछला मौका भी श्रीलंका के खिलाफ कानपुर में 2009 में हुआ था।
 
भारतीय पारी में 143 रन बनाने वाले पुजारा ने 2017 में 1000 रन भी पूरे कर लिए। इस साल यह उपलब्धि हासिल करने वाले पुजारा तीसरे बल्लेबाज बने। पुजारा के अब 10 टेस्टों में 1068 रन हो गए हैं और उनके पास शीर्ष पर चल रहे दक्षिण अफ्रीका के डीन एल्गर (1097) को आगामी दिल्ली टेस्ट में पीछे छोड़ने का पूरा मौका रहेगा। पुजारा और एल्गर के अलावा के श्रीलंका के दिमुथ करुणारत्ने (1011) ने इस साल 1000 रन पूरे किए हैं। (वार्ता) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख