Virat Kohli सबसे तेज 11 हजार रन बनाने वाले दुनिया के पहले कप्तान बने

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 10 जनवरी 2020 (20:50 IST)
पुणे। टीम इंडिया (Team india) के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने पुणे में श्रीलंका के खिलाफ खेले जा रहे तीसरे टी20 मैच में 1 रन बनाने ही क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में सबसे कम पारियों में सबसे तेज 11 हजार रन बनाने वाले दुनिया के कप्तान बन गए हैं।
 
विराट कोहली ने 196वीं पारी में 11 हजार से ज्यादा रन पूरे किए। इस मैच से पहले उनके नाम के आगे 10999 रन थे। विराट ने आज 26 रनों पर दुर्भाग्यपूर्ण ढंग से रन आउट हो गए। विराट ने 17 गेंद का सामना किया और 2 चौकों के अलावा 1 छक्का उड़ाया।
 
क्रिकेट की रिकॉर्ड पुस्तिका में अब विराट सबसे कम पारियों में 11 हजार रन बनाने वाले क्रिकेटर के रुप में दर्ज हो गए हैं। विराट ने तीनों फॉर्मेट में कुल 41 शतक और 40 अर्धशतक जड़े हैं। विराट के बाद ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने 252 और दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ ने 265 पारियों में 11000 रन बनाए थे। 
 
विराट कोहली 11 हजार रन बनाने वाले दुनिया के छठे और भारत के दूसरे बल्लेबाज हैं। उनसे पहले महेंद्र सिंह धोनी ने 11 हजार से ज्यादा रन बनाए थे। वैसे सर्वाधिक रन के मामले में रिकी पोंटिंग पहले (15440), ग्रीम स्मिथ दूसरे (14878), न्यूजीलैंड के स्टीफन फ्लेमिंग तीसरे (11561), महेंद्र सिंह धोनी चौथे (11207) और एलन बॉर्डर (11062) पांचवें स्थान पर हैं। विराट के लिए इसी साल तीसरे नंबर पर पहुंचने का मौका है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

लीड्स की हार का एकमात्र सकारात्मक पहलू: बल्लेबाजी में बदलाव पटरी पर

ICC के नए टेस्ट नियम: स्टॉप क्लॉक, जानबूझकर रन पर सख्ती और नो बॉल पर नई निगरानी

बर्फ से ढंके रहने वाले इस देश में 3 महीने तक फुटबॉल स्टेडियमों को मिलेगी 24 घंटे सूरज की रोशनी

The 83 Whatsapp Group: पहली विश्वकप जीत के रोचक किस्से अब तक साझा करते हैं पूर्व क्रिकेटर्स

क्या सुनील गावस्कर के कारण दिलीप दोषी को नहीं मिल पाया उचित सम्मान?

अगला लेख