विराट कोहली के खेलने पर संदेह!

Webdunia
गुरुवार, 16 मार्च 2017 (23:28 IST)
रांची। भारतीय कप्तान विराट कोहली को गुरुवार से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरू हुए तीसरे टेस्ट के पहले दिन लंच के बाद मैच के दौरान फील्डिंग करते हुए दाएं कंधे में चोट लग गयी जिसका स्कैन कराया गया है, जिसके बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने उम्मीद जताई है कि विराट इलाज के बाद शेष टेस्ट में हिस्सा ले सकेंगे।
                
बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने पुष्टि की है कि विराट के दाएं कंधे में लगी चोट का इस समय इलाज चल रहा है और जांच से पता लगा है कि कोई गंभीर बात नहीं है। बीसीसीआई के बयान में कहा गया है कि विराट को इलाज दिया जा रहा है, जिससे वह जल्दी ही चोट से उबर पाएंगे और मौजूदा टेस्ट में हिस्सा ले सकेंगे। इससे पहले बीसीसीआई ने बताया था कि विराट के कंधे का स्कैन कराया गया है। 
                       
भारतीय टीम के क्षेत्ररक्षक कोच आर श्रीधर ने इससे पहले बताया था कि कप्तान की चोट की गंभीरता का अभी पूरी तरह पता नहीं है और उनका स्कैन होने के बाद ही कल सुबह जाकर उनकी चोट की सही स्थिति का पता चल पाएगा।
                    
श्रीधर ने साथ ही कहा कि सावधानी के तौर पर हमने उन्हें बाद में फील्डिंग नहीं कराई ताकि उनकी चोट गहरी न हो सके लेकिन गेंद रोकने के समय जिस तरह वह कंधे के बल गिरे उससे उनके दाएं कंधे पर काफी तेज प्रभाव पड़ा।               
रांची के जेएससीए स्टेडियम में लंच के बाद फील्डिंग कर रहे भारतीय कप्तान को कंधे में उस समय चोट लग गई, जब 40वें ओवर में गेंद को बाउंड्री के पार जाने से रोकने का प्रयास करने के चक्कर में विराट ने छलांग लगा दी और वह अपने दाएं कंधे की ओर जमीन पर गिरे।
                      
विराट हालांकि खड़े हुए लेकिन उनके चेहरे से दर्द का अहसास दिखाई दे रहा था। इसके बाद टीम फिजियो पैट्रिक फरहार्ट मैदान पर भागकर पहुंचे और विराट को मैदान से बाहर ले गया। विराट के कंधे पर तुरंत बर्फ लगाई गई और उन्हें कुछ देर के लिए बाहर बैठाया गया।
                       
भारतीय कप्तान इसके बाद और चायकाल के बाद भी फिर मैदान पर वापिस नहीं लौटे और उपकप्तान अजिंक्या रहाणे उनकी जगह टीम का नेतृत्व करते रहे। विराट के जाने के बाद आस्ट्रेलिया ने अपनी स्थिति मजबूत कर ली और दिन की समाप्ति तक चार विकेट पर 299 रन बना लिए। (वार्ता)
Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख