टेस्ट टीम का हौसला बढ़ाकर ऑस्ट्रेलिया से स्वदेश रवाना हुए विराट

Webdunia
मंगलवार, 22 दिसंबर 2020 (16:03 IST)
एडिलेड: भारतीय कप्तान विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शेष टेस्ट सीरीज के लिए अपने टीम साथियों का हौसला बढ़ाकर स्वदेश रवाना हो गए। 
       
भारत को एडिलेड में पहले दिन रात्रि टेस्ट में आठ विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। इस हार में भारत के लिए सबसे शर्मनाक बात यह रही थी कि टीम दूसरी पारी में अपने 88 साल के टेस्ट इतिहास में सबसे न्यूनतम 36 रन के स्कोर पर आउट हो गयी थी। भारत ढाई दिन के अंदर ही यह मुकाबला हार गया था। 
       
विराट को चार टेस्टों की इस सीरीज में पहला टेस्ट खेलने के बाद स्वदेश लौटना था। विराट की पत्नी अनुष्का शर्मा जनवरी में अपने पहले बच्चे को जन्म देने वाली हैं। विराट पहले ही बीसीसीआई से पितृत्व अवकाश की अनुमति ले चुके थे। शेष तीन टेस्टों में अब अजिंक्या रहाणे टीम की कप्तानी संभालेंगे। 
       
भारत के लिए रवाना होने से पहले विराट ने अपने टीम साथियों से बातचीत की और शेष टेस्टों के लिए उनका हौसला बढ़ाया। सीरीज का दूसरा टेस्ट 26 दिसम्बर से मेलबोर्न में शुरू होना है। (वार्ता) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Mumbai Indians : 5 बार की चैंपियन मुंबई 5 मैच जीतने के लिए तरसी, जानिए 5 कारण

PCB चीफ का बड़ा ऐलान, विश्वकप जीते तो हर पाकिस्तानी खिलाड़ी खेलेगा करोड़ों से

BCCI Press Conference : विराट कोहली के स्ट्राइक रेट के बारे में चिंता करने वाले लोगों को चयनकर्ता ने दिया करारा जवाब

MS Dhoni ने CSK के इस खिलाड़ी के लिए निभाया है एक पिता का रोल

हार्दिक पंड्या के T20 World Cup में उपकप्तान होने से खुश नहीं है इरफान पठान

Rapid and Blitz 2024 : प्रज्ञानानंदा चौथे स्थान पर रहे, कार्लसन ने सुपरबेट टूर्नामेंट जीता

RCB के खिलाफ इस तरह हारी दिल्ली, प्लेऑफ की जंग हुई दिलचस्प

Gujarat Titans का करो या मरो मुकाबले में मजबूत KKR से सामना

पाटीदार और दयाल ने RCB को लगातार पांचवीं जीत दिलाई

पाटीदार का अर्धशतक, RCB ने दिल्ली को 188 रन का लक्ष्य दिया

अगला लेख