टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली 31वीं बार बने 'मैन ऑफ द मैच'

Webdunia
मंगलवार, 15 जनवरी 2019 (21:32 IST)
मेलबोर्न। भारतीय कप्तान विराट कोहली लक्ष्य का पीछा करते हुए अपने एक और शानदार शतक की बदौलत 'मैन ऑफ द मैच' बन गए हैं।
 
भारत ने मंगलवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे में मेजबान टीम के 298 के स्कोर को चार गेंद शेष रहते पार कर 6 विकेट से जीत हासिल की। विराट ने इस जीत में 104 रन की मैच विजयी पारी खेली और 'मैन ऑफ द मैच' बने।
 
वनडे में यह 31वां मौका है जब विराट 'मैन ऑफ द मैच' बने हैं। विराट इस तरह वनडे में सर्वाधिक बार मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार हासिल करने में  संयुक्त रूप से छठे स्थान पर आ गए है। विराट ने इसके साथ ही श्रीलंका के कुमार संगकारा, भारत के सौरव गांगुली और वेस्टइंडीज के विवियन रिचर्ड्स की  बराबरी कर ली है, जिन्होंने 31 बार 'मैन ऑफ द मैच' पुरस्कार जीते हैं।
 
'मैन ऑफ द मैच' पुरस्कार हासिल करने में विराट से आगे अब पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी (32), ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग (32), दक्षिण अफ्रीका  के जैक कैलिस (32), श्रीलंका के सनथ जयसूर्या (48) और भारत के सचिन तेंदुलकर (62) हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख