Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

चौथे टेस्ट के दूसरे सत्र में भी इंग्लैंड के गेंदबाजों ने लिए 3 विकेट, विराट ने जड़े 50 (वीडियो)

हमें फॉलो करें चौथे टेस्ट के दूसरे सत्र में भी इंग्लैंड के गेंदबाजों ने लिए 3 विकेट, विराट ने जड़े 50 (वीडियो)
, गुरुवार, 2 सितम्बर 2021 (20:34 IST)
पहले सत्र में भारत का शीर्षक्रम बिखेरने के बाद इंग्लैंड के गेंदबाजों ने भारत के मध्यक्रम को भी ज्यादा देर तक बल्लेबाजी नहीं करने दी। इंग्लैंड ने चौथे टेस्ट के दूसरे सत्र में भी पहले सत्र की तरह 3 विकेट चटकाए। भारत ने दूसरे सत्र में 68 रन बनाए।

भोजनकाल के बाद 54-3 विकेट गंवा चुकी टीम इंडिया ने आगे खेलना शुरु किया और जल्द ही रविंद्र जड़ेजा का विकेट गंवाया। क्रिस वोक्स ने जड़ेजा को स्लिप्स में खड़े जो रूट के हाथों कैच आउट करवा दिया।
इसके बाद कोहली ने रहाणे के साथ साझेदारी निभाई और भारत का स्कोर 100 रनों पार पहुंचा। इसके बाद विराट कोहली ने 27वां अर्धशतक बनाया। लेकिन 50 रन बनाने के ठीक बाद वह ओली रॉबिन्सन की गेंद पर विकेटकीपर जॉनी बेरेस्टो को अपना कैच थमा बैठे। विराट ने 96 गेंदो में खेली इस पारी में 8 चौके जड़े।


कुछ देर बाद भारत के लिए एक और बुरी खबर आयी। 14 के स्कोर पर बल्लेबाजी क्रम में नीचे आए अजिंक्य रहाणे क्रेग ओवरटन की गेंद पर इंग्लैंड के उप कप्तान मोइन अली को अपना कैच थमा बैठे।

ऋषभ पंत और शार्दूल ठाकुर 4 रन बनाकर भारत के लिए क्रीज पर मौजूद थे। भारत का स्कोर चायकाल तक 122 रन पर 6 विकेट है। (वेबदुनिया डेस्क)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ऑस्ट्रेलिया में भारतीय महिला क्रिकेटर्स रह रही है छोटे कमरों मेंं, कर रही हैं 14 दिन खत्म होने का इंतजार