विराट कोहली दिल्ली के नहीं मध्यप्रदेश कटनी के हैं...

Webdunia
बुधवार, 1 जून 2016 (18:52 IST)
कटनी। भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान और आज क्रिकेट की दुनिया के सबसे 'हॉट स्टार' विराट कोहली के बारे में अकसर कहा जाता रहा है कि वे दिल्ली के हैं लेकिन यह सच नहीं है। विराट का संबंध मध्यप्रदेश के कटनी शहर से तब से रहा है, जब 1947 में भारत-पाकिस्तान के बंटवारे के वक्त विराट के दादा और दादी ने कटनी को अपना मुकाम बनाया था। यहीं पर विराट के पिता की पढ़ाई भी हुई। यह बात अलग है कि उनके पिता व्यवसाय के सिलसिले में दूसरे शहरों में भाग्‍य आजमाते हुए दिल्ली में जाकर बस गए और इसके बाद उन्होंने अपना कारोबार स्थापित किया।  
विराट कोहली और उनके पिता का कटनी से नाता जरूर छूट गया, लेकिन अभी भी विराट के चाचा और चाची कटनी में ही रह रहे हैं। विराट की चाची आशा कोहली जो कटनी की महापौर भी रह चुकी हैं, उनके मुताबिक प्रेम कोहली (विराट के पिता) की स्कूली शिक्षा कटनी के गुलाबचंद स्कूल से हुई। पढ़ाई के बाद प्रेम कोहली का परिवार सारंगपुर चला गया। 
 
विराट के चाचा गिरीश ने बताया कि उनके भाई साहब (प्रेम कोहली) के भीतर व्यवसाय करने का गुण बहुत पहले से था। वे बड़ा कारोबार स्थापित करना चाहते थे, जो सारंगपुर जैसे छोटे शहर में संभव नहीं था, इसीलिए उन्होंने दिल्ली का रुख किया। वे 15 साल तक नैरोबी में भी रहे और वहां से लौटने के बाद दिल्ली के ही होकर रह गए। यही वजह है कि विराट को दिल्ली का ही माना जाता है, ज‍बकि उनका नाता कटनी से भी रहा है। 
 
गिरीश कोहली के मुताबिक, विराट 11 साल पहले तब कटनी आए थे, जब उनके जवान बेटे की मौत हो गई थी, इसके बाद उनका कटनी नहीं आना हुआ। जब से विराट के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर की शुरुआत हुई है, तब से उनकी केवल दो ही मर्तबा उनसे बात हो पाई, जबकि विराट की मां से अकसर बातें होती रहती हैं। 
 
विराट की चाची आशा ने यह भी बताया कि विराट का परिवार दिल्ली के पश्चिमी विहार में रहता था, जहां से उसे एयरपोर्ट तक जाने के लिए लंबा रास्ता तय करना पड़ता था, लिहाजा उन्होंने पांच महीने पहले ही गुड़गांव के समीप नया घर खरीदा है, जो काफी शानदार है। आशा के अनुसार, हम विराट की व्यस्तता से परिचित हैं, इसी कारण उनसे बात नहीं कर पाते। उन्होंने यह भी बताया कि न्यूजीलैंड दौरे की वजह से विराट अपनी बड़ी बहन की शादी तक में शरीक नहीं हो पाए थे।    

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख