धोनी को किया Birthday Wish दादा को नहीं! कोहली नहीं भूले हैं बेइज्जती

Webdunia
शुक्रवार, 8 जुलाई 2022 (16:26 IST)
मनमुटाव की खबरें छुपाए नहीं छुपती हैं। फिर चाहे वह राजनीति हो, बॉलीवुड हो या फिर क्रिकेट। मीडिया को खबरें सूंघ ही लेती है। पूर्व कप्तान विराट कोहली और बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली के बीच दिसंबर जनवरी में क्या हुआ जग जाहिर है।

ऐसे में विराट कोहली का सौरव गांगुली को उनके 50वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं ना भेजना यह साफ संकेत देता है कि दोनों के बीच में अब भी हालात सामान्य नहीं हुए हैं। जबकि विराट कोहली ने 1 दिन पहले ही (7 जून को) महेंद्र सिंह धोनी को जन्मदिन की शुभकामनाएं ट्विटर पर भेजी थी।  

हालांकि आज उनकी टाइमलाइन से सौरव गांगुली के लिए कोई भी मुबारकबाद नहीं निकली। यह बात सही है कि वह गांगुली की कप्तानी में नहीं खेले लेकिन उनके कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को टीम में मौका सौरव गांगुली ने ही दिया था।

यह था विवाद

पिछले साल हुए टी-20 वर्ल्ड कप शुरू होने के पहले विराट ने बता दिया कि वे अब टी-20 की कप्तान नहीं करेंगे। जब वे आईपीएल में आरसीबी की कप्तानी छोड़ चुके थे तो किस मुंह से देश की टीम का नेतृत्व करते। यहीं पर गांगुली को विराट पर दबाव बनाने का भी मौका मिला गया। उन्होंने विराट से वनडे कप्तानी भी छीन ली। फॉर्मूला दे दिया कि सफेद गेंद का कप्तान अलग और लाल गेंद का कप्तान अलग होना चाहिए। ये बात सही थी, लेकिन विराट इससे बड़े आहत हुए। उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर कहा कि उनसे वनडे में कप्तानी छिन ली गई जबकि गांगुली के सुर अलग थे। तभी इस बात के संकेत मिलने लगे थे कि विराट और गांगुली का तालमेल नहीं बन रहा है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

चैंपियन्स टीम इंडिया ने बिना एक टॉस जीते चैंपियन्स ट्रॉफी के सारे मैच जीते

Champions Trophy की सबसे सफल टीम बनी भारत, तीसरी बार झोली में किया खिताब

'मैं कहीं नहीं जा रहा', रोहित शर्मा ने ODI से संन्यास की अटकलों को किया खारिज (Video)

Champions Trophy: न्यूजीलैंड से 25 साल पुराना बदला किया चुकता और उस ही अंदाज में

मोटेरा के जख्मों पर दुबई में मरहम लगाकर राहुल ने बदली अपनी और टीम की तकदीर

अगला लेख